27.2 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेट70 साल की बूढ़ी महिला को भी नहीं छोड़ा उस वासनांध ने,...

70 साल की बूढ़ी महिला को भी नहीं छोड़ा उस वासनांध ने, जानें पूरी घिनौनी घटना

Google News Follow

नवी मुंबई। पाम बीच के पास मौजूद पुल के नीचे एक 70 वर्षीय वृद्धा की लाश मिली है, जिसके हाथ पर टैटू गुदा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की तफ्तीश के दौरान फुटपाथवासी इस वासनांध के अपने से उम्र में तिगुनी वृद्धा का भी लिहाज न किए जाने की घिनौनी घटना सामने आने से भारी सनसनी फैल गई है। अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

 एक माह से थी लापता: वाशी पुलिस ने वृद्धा की यह क्षत-विक्षत लाश 20 दिन बरामद की थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह महज मर्डर का मामला लगा था। लिहाजा, मर्डर का मामला दर्ज कर पुलिस ने  मृतका की शिनाख्त के लिए नवी मुंबई समेत आसपास के विविध पुलिस स्टेशनों से इस बाबत संपर्क किया। आखिरकार, इसी कवायद में मृतका के हाथ पर बने टैटू से उसकी शिनाख्त हुई। गोवंडी की रहने वाली यह वृद्धा एक महीने से लापता थी।
मॉल के सीसीटीवी ने दिया सुराग: इस मामले में पुलिस जांच टीम जब वाशी और आसपास के क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही थी, तब इन-ऑर्बिट मॉल के सीसीटीवी फुटेज में वृद्धा एक युवक के साथ जाती हुई दिखाई दी। इस बुनियाद पर उक्त युवक की तलाश शुरू की गई।  इलाके के हॉकर्स, भिखारियों और दुकानदारों से इस बारे में पूछताछ की गई। पुलिस की यह मेहनत रंग लाई। कनिफनाथ कांबले नामक यह युवक इसी इलाके में फुटपाथ पर रहने वाला है।
रेप नहीं करने दिया, तो कर दिया मर्डर: वाशी पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार कर इस संबंध में पूछताछ की, तो थोड़ी टालमटोल करने के बाद अंततः उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह इस वृद्धा को खाना खिलाने के बहाने पाम बीच पुल के नीचे ले आया था, जहां उसने उसके संग मुंह काला करने का प्रयास किया। इस दौरान वृद्धा के विरोध करने पर उसने पास की पड़ा कांच उठाकर उसकी गर्दन में घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने पास से ही एक बोरा तलाश कर आधी लाश को किसी तरह बोरे में ठूंसा और वह पुल के नीचे कूड़े के पास फेंक कर भाग निकला था।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें