29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटब्रेकिंग... क्या राणे को गिरफ्तार करेगी ठाकरे सरकार?

ब्रेकिंग… क्या राणे को गिरफ्तार करेगी ठाकरे सरकार?

Google News Follow
मुंबई। जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की महाराष्ट्र में सक्रियता से परेशान ठाकरे सरकार ने अब उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राणे के खिलाफ महाड़ और नाशिक में एफआईआर दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए नाशिक पुलिस आयुक्त दीपक पांडेय ने पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में एक टीम भी गठित कर दी है।
नाशिक पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री राणे ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जिस तरह की टिप्पणी की है, उसके मद्देनजर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने हाजिर करने की जरूरत है। इसके लिए नाशिक पुलिस अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय बारकुंड के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। आदेश में कहा गया है कि राणे राज्यसभा के सदस्य हैं इस लिए उनकी गिरफ्तारी की सूचना अंग्रेजी या हिंदी में उपराष्ट्रपति को दी जानी जरूरी है। इस गिरफ्तारी की सूचना भारत सरकार के खुफिया विभाग सहित महाराष्ट्र सरकार और संबंधित दंडाधिकारी को भी देने को कहा गया है। राणे फिलहाल चिपलूण के एक होटल में हैं और पुलिस की संभावित कार्रवाई को लेकर कानूनी सलाह ले रहे हैं।
क्या है विवाद: दरअसल स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने बगल खड़े राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे से पूछा था कि ‘इस बार आज़ादी की हीरक जयंती है अथवा अमृत महोत्सव’। इस पर टिप्पणी करते हुए राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता कि देश की आज़ाद हुए कितने साल हुए। मैं रहता तो ऐसा सवाल पूछने पर थप्पड़ लगाता।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें