26 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटघोड़बंदर रोड का नाम "वीर चिमाजी अप्पा मार्ग" करने की मांग को...

घोड़बंदर रोड का नाम “वीर चिमाजी अप्पा मार्ग” करने की मांग को मिला व्यापक समर्थन!

इस संबंध में संग्राम फाउंडेशन के अध्यक्ष गोपाल सिंह और महासचिव दीपक कुमार त्रिपाठी ने पुणे में बाजीराव पेशवा के वंशज पुष्करराव पेशवा से मुलाकात कर उन्हें इस विषय की जानकारी दी।

Google News Follow
ठाणे के घोड़बंदर रोड का नाम बदलकर महान मराठा योद्धा वीर चिमाजी अप्पा के नाम पर रखने की मांग को अब व्यापक जनसमर्थन मिलने लगा है। इस अभियान को जनप्रिय राजनेता निरंजन डावखरे ने भी अपना पुरजोर समर्थन दिया है। उनका मानना है कि यह पहल न केवल इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को उचित सम्मान दिलाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, त्याग और वीरता की प्रेरणा भी प्रदान करेगी।

डावखरे ने कहा कि घोड़बंदर क्षेत्र को पुर्तगालियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए वीर चिमाजी अप्पा ने जो अद्भुत संघर्ष और बलिदान दिया था, उसे आज की पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उनके नाम पर सड़क का नामकरण उस महान योद्धा को सच्ची और सार्थक श्रद्धांजलि होगी।

इस संबंध में प्रस्ताव अब महानगरपालिका के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। अभियान से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति मिलेगी, ताकि इतिहास के इस गौरवशाली अध्याय को उसका उचित सम्मान प्राप्त हो सके।

ज्ञात हो कि पेशवा बाजीराव प्रथम के छोटे भाई और सेनापति वीर चिमाजी अप्पा ने वर्षों तक चले संघर्ष के बाद पुर्तगालियों के कब्जे वाले अनेक किलों को मुक्त कराया था। इसी अभियान के दौरान उन्होंने घोड़बंदर क्षेत्र को भी विदेशी शासन से आजाद कराया। आज का घोड़बंदर उसी ऐतिहासिक विरासत का साक्षी है।

संग्राम फाउंडेशन तथा जय हिंद अभियान के माध्यम से लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही है कि घोड़बंदर रोड का नाम बदलकर “वीर चिमाजी अप्पा मार्ग” रखा जाए। अभियान के समर्थकों का कहना है कि “घोड़बंदर” नाम मूलतः घोड़ों के व्यापार से जुड़ा हुआ है और इसका कोई विशेष ऐतिहासिक महत्व नहीं है, जबकि वीर चिमाजी अप्पा का नाम इस क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास से सीधे जुड़ा हुआ है।

इसी क्रम में संग्राम फाउंडेशन के अध्यक्ष गोपाल सिंह और महासचिव दीपक कुमार त्रिपाठी ने पुणे में पेशवा वंशज पुष्करराव पेशवा से मुलाकात कर उन्हें इस अभियान की जानकारी दी। अभियान की भावना और उद्देश्य को सुनकर पुष्करराव पेशवा भावुक हो गए और उन्होंने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इतिहास के महान योद्धाओं को उचित सम्मान दिलाने के लिए वे हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं।

गोपाल सिंह और दीपक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह अभियान केवल एक सड़क का नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। उनका विश्वास है कि वीर चिमाजी अप्पा के नाम पर सड़क का नामकरण युवाओं को अपने इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रनायकों के प्रति गर्व की भावना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि महानगरपालिका इस ऐतिहासिक और जनभावनाओं से जुड़े प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति प्रदान करेगी, जिससे मराठा साम्राज्य के इस महान सेनानायक को वह सम्मान मिल सके जिसके वे वास्तविक रूप से अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें-

लगान के घनन घनन गाने की शूटिंग थी बेहद चुनौतीपूर्ण!, कोरियोग्राफर राजू ने सुनाया किस्सा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें