देवेन भारती बने मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर: महाराष्ट्र सरकार का अहम फैसला

देवेन भारती बने मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर: महाराष्ट्र सरकार का अहम फैसला

deven-bharti-appointed-new-mumbai-police-commissioner-maharashtra-government-decision

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार(29 अप्रैल) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए देवेन भारती को मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। 1994 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी भारती फिलहाल मुंबई में स्पेशल पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें शहर की कमान सौंपी गई है—एक ऐसा पद जो न केवल प्रशासनिक दृष्टि से बल्कि राजनीतिक और सुरक्षा के लिहाज़ से भी बेहद अहम माना जाता है।

देवेन भारती का करियर मुंबई पुलिस की रीढ़ की तरह रहा है। वे लंबे समय तक संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के रूप में कार्य कर चुके हैं और उन्हें महानगर की जमीनी हकीकत और आपराधिक नेटवर्क की गहरी समझ है। जनवरी 2023 में जब मुंबई में विशेष पुलिस आयुक्त का नया पद सृजित किया गया था, तब भारती को ही उसकी कमान सौंपी गई थी—यह स्वयं में उनकी प्रशासनिक साख का परिचायक है।

मुंबई जैसे महानगर में पुलिस कमिश्नर की भूमिका महज़ एक टाइटल नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा, राजनीतिक संतुलन और आतंरिक स्थिरता की गारंटी है। ऐसे में एक ऐसे अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपना जो पहले महाराष्ट्र एटीएस का नेतृत्व कर चुका हो, यह साफ़ संकेत है कि राज्य सरकार अब किसी भी प्रकार की आतंकी, माफियाई या असामाजिक गतिविधि को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती।

देवेन भारती की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब मुंबई कई चुनौतियों से जूझ रही है—चाहे वह आर्थिक अपराध हों, बढ़ते साइबर फ्रॉड्स, या कभी-कभी उठने वाले साम्प्रदायिक तनाव। उनकी पहले की भूमिकाएं—चाहे वह एटीएस प्रमुख के रूप में हो या कानून-व्यवस्था संभालते वक्त—उनके संकट-प्रबंधन कौशल की मिसाल रही हैं।

अब जब मुंबई पुलिस को एक अनुभवी और रणनीतिक सोच वाले नेतृत्वकर्ता मिल चुके हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि देवेन भारती अपनी टीम के साथ कैसे नए सुरक्षा मानदंड स्थापित करते हैं। इतना तय है कि उनके आने से मुंबई पुलिस को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

BCCI: इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर जाएंगे रोहित शर्मा, ‘खिलाड़ियों की सूची तैयार’!

डोनाल्ड ट्रंप के 100 दिन पुरे: मिशिगन में रैली के बीच किया डांस !

IPL 2025: “धोनी को अगले साल टीम में रहने की जरूरत नहीं”

Exit mobile version