29 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटपैर पसार रहा कोरोना: देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव

पैर पसार रहा कोरोना: देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
देश भर में एक बार फिर कोरोना पैर पसार रहा है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना केस में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद इस संबंध में एक ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने  ट्वीट किया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनके सम्पर्क में आने वाले भी अपनी जांच कराएं। उन्होंने बताया कि वह होम क़्वारण्टीन हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया कि उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। डॉक्टर के बताये अनुसार वह दवा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके सम्पर्क में आये लोग भी अपना कोरोना टेस्ट कराएं। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस इससे पहले भी कोरोना पॉज़िटिव हो चुके है, यह दूसरा मौका है जब देवेंद्र फडणवीस कोरोना पीड़ित हुए, पहली बार 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान  फडणवीस कोरोना की चपेट में आये थे। बताते चलें कि देवेंद्र फडणवीस बिहार विधानसभा चुनाव के प्रभारी थे। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेशन कर लिया था।
फिलहाल, महाराष्ट्र केरल के बाद कोरोना केस के मामले में दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र में कोरोना के केस में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। एक दिन पहले राज्य में 1334  केस मिले थे। जबकि एक मरीज की मौत हुई थी। सरकार ने लोगों  से एक बार फिर मास्क लगाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें                
      

मौलाना की हेट स्पीच: कहा-पैगंबर के खिलाफ बोले तो आंखें नोच लेंगे  

किन्नरों के लिए सार्वजनिक शौचालय में सीट रिजर्व कराना चाहती है कांग्रेस

राज्य में फिर से मॉस्क लागू होगा क्या ? राजेश टोपे ने दिया उत्तर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,222फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें