32 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले फिल्म...

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Google News Follow

हिंदी सिनेमा के सदाबहार सितारे और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर सुबह से ही अटकलें तेज थीं, जब एक एम्बुलेंस भारी सुरक्षा के साथ मुंबई स्थित उनके घर पहुंची। कुछ ही घंटों बाद यह दुखद खबर सामने आई, जिसने पूरे फिल्म जगत और उनके चाहने वालों को स्तब्ध कर दिया।

धर्मेंद्र की तबीयत इसी महीने दूसरी बार बिगड़ी थी। इसके चलते उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी को पवन हंस श्मशानभूमि में देखा गया, जहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज के बाद उनकी हालत में हल्का सुधार हुआ और उन्हें घर ले जाया गया, ताकि परिवार के बीच उनका इलाज किया जा सके। धर्मेंद्र के घर पर उनकी देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, लेकिन उनका स्वास्थ्य लगातार कमजोर होता गया।

कुछ सप्ताह पहले भी धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थीं। उस समय ईशा देओल ने स्पष्ट किया था,“मीडिया बहुत ज़्यादा सक्रिय है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं… हेमा मालिनी ने भी तब मीडिया की गैर-जिम्मेदारी पर नाराज़गी जताई थी और कहा था कि ऐसी खबरें “अत्यंत असंवेदनशील और अपमानजनक” हैं।

धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स आईं। कहा गया था कि उनकी तबीयत काफी नाज़ुक है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ी।
उनकी देखभाल के लिए सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और हेमा मालिनी लगातार अस्पताल आ-जा रहे थे। अस्पताल में शाहरुख खान और आर्यन खान, सलमान खान समेत कई बड़े सितारे भी दिग्गज अभिनेता का हाल जानने पहुंचे थे, जो धर्मेंद्र की लोकप्रियता और फिल्म जगत में उनकी महत्वपूर्ण उपस्थिति का प्रमाण है।

धर्मेंद्र ने अपने छह दशक लंबे करियर में ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’, ‘यकीन’, ‘अनुपमा’, ‘तेरा मेरा साथ रहे’ जैसी अनगिनत ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उनकी शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस, सादगी और विनम्रता ने उन्हें अपने समय के सबसे प्रिय कलाकारों में शामिल किया।

उनके निधन के साथ भारतीय सिनेमा ने न सिर्फ एक महान अभिनेता, बल्कि एक संस्कृति-प्रतीक खो दिया है—एक ऐसी शख्सियत, जिसने हास्य, रोमांस और एक्शन सबमें अपनी गहरी छाप छोड़ी। धर्मेंद्र के चाहने वाले और फिल्म जगत उनके निधन से शोकाकुल हैं। परिवार के आधिकारिक बयान और अंतिम संस्कार के विवरण का इंतज़ार है।

यह भी पढ़ें:

पेशावर में पाकिस्तान की अर्धसैनिक बल HQ पर आतंकी हमला: फायरिंग, दो विस्फोट और तीन की मौत

जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें चीफ जस्टिस; सात देशों के चीफ जस्टिस की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह!

माओवाद समाप्त! आत्मसमर्पण के लिए तैयार हुए माओवादी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें