31.2 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसतीश मानशिंदे की छुट्टी, अब अमित देसाई दिलाएंगे आर्यन को जमानत!

सतीश मानशिंदे की छुट्टी, अब अमित देसाई दिलाएंगे आर्यन को जमानत!

सलमान खान का हिट एंड रन केस लड़ चुके हैं वकील अमित देसाई

Google News Follow

Related

मुंबई। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए शाहरुख खान एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई है। इस बीच खबर है कि शाहरुख़ खान ने सतीश मानशिंदे की छुट्टी कर नए वकील अमित देसाई को हायर किया है। बता दें कि अमित देसाई सलमान खान के हिट एंड रन मामले में पैरवी की थी, उन्होंने सलमान खान को रिहा भी करवाया था। अब देखना होगा कि क्या नए वकील आर्यन को जमानत दिला पाएंगे या नहीं ।

आर्यन खान के नए वकील की बात करें तो सीनियर एडवोकेट अमित देसाई एक क्रिमिनल लॉयर हैं। अमित देसाई ने ही सलमान खान का हिट एंड रन केस लड़ा था और उन्हें साल 2002 में रिहाई दिलवाई थी। सोमवार को आर्यन की जमानत की एप्लीकेशन स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में दी गई, जहां पता चला कि अब अमित देसाई आर्यन खान का ड्रग्स केस लड़ेंगे। बता दें कि मुंबई की विशेष एनडीपीएस अदालत ने सोमवार को आर्यन खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई 13 अक्टूबर तक के लिए टाल दी थी, क्योंकि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था।
विशेष एनडीपीएस कोर्ट के न्यायाधीश वी.वी. पाटिल ने अन्य आरोपियों अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नूपुर सतीजा और मोहक जसवाल की जमानत याचिकाओं को भी सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की थी। बता दें कि 3 अक्टूबर को आर्यन खान और अन्य को एक क्रूज से ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से आर्यन के वकील जमानत की कोशिश में लगे हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,343फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें