29.8 C
Mumbai
Sunday, October 11, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र के पालघर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल...

महाराष्ट्र के पालघर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 दर्ज!

एनसीएस के अनुसार, भूकंप का समय 8 अक्टूबर, शाम 7 बजकर 16 मिनट 20 सेकेंड (आईएसटी) रहा। भूकंप का केंद्र अक्षांश 20.109 और देशांतर 72.948 पर स्थित था।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। इसके मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई, जो कम तीव्रता की श्रेणी में आती है।

एनसीएस के अनुसार, भूकंप का समय 8 अक्टूबर, शाम 7 बजकर 16 मिनट 20 सेकेंड (आईएसटी) रहा। भूकंप का केंद्र अक्षांश 20.109 और देशांतर 72.948 पर स्थित था। जमीन से इसकी गहराई 7 किलोमीटर दर्ज की गई है। एजेंसी के अनुसार भूकंप का स्थान नासिक (महाराष्ट्र) से 88 किलोमीटर पश्चिम में था।

भूकंप के झटके पालघर के साथ-साथ आसपास के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए। कम तीव्रता होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने भी स्थिति सामान्य होने की बात कही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, 3 से 4 तीव्रता तक के भूकंप को हल्का भूकंप माना जाता है, जिसमें आमतौर पर ज्यादा नुकसान नहीं होता, लेकिन झटके महसूस किए जा सकते हैं। महाराष्ट्र का यह क्षेत्र सीस्मिक जोन 3 में आता है, जहां मध्यम तीव्रता के भूकंप आने की संभावना बनी रहती है।

महाराष्ट्र में पिछले कुछ महीनों में कई बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले भी पालघर और नाशिक बेल्ट में भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गई थीं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र लगातार भूकंपीय गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

एनसीएस ने लोगों से अपील की है कि भूकंप के दौरान घबराएं नहीं और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहें।

यह भी पढ़ें-

सरकार अगले महीने एआई नियमों पर जारी करेगी परामर्श पत्र, डीपफेक पर फोकस!

पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, गोपाल राय ने सुनाया खौफनाक मंजर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
337,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें