29.5 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसाईं श्रद्धा प्रतिष्ठान का शिक्षा अभियान

साईं श्रद्धा प्रतिष्ठान का शिक्षा अभियान

300 जरूरतमंद बच्चों को स्कूली किट वितरित सांसद पूनम महाजन ने किया शुभारंभ

Google News Follow

मुंबई। साईं श्रद्धा प्रतिष्ठान ने शिक्षा जागरण अभियान के तहत 300 जरूरतमंद बच्चों को स्कूली किट वितरित किया है। इस अवसर पर भाजपा सांसद पूनम महाजन ने विद्यार्थियों को स्कूली सामग्री बांटे। साथ ही 20 ऑक्सीजन कॉनस्ट्रेटर का लोकार्पण किया। सांसद पूनम महाजन ने साईं श्रद्धा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष व उत्तर मध्य जिला भाजपा उपाध्यक्ष शुभ्रांशु दीक्षित के शिक्षा अभियान और समाजसेवा की सराहना करते हुए कहा शिक्षा को बढ़ावा देने से देश शक्तिशाली बनेगा और विकास के रथ पर तेजी से दौड़ेगा।

कोरोना मरीजों के लिए 20 ऑक्सीजन कॉनस्ट्रेटर
साईं श्रद्धा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष व उत्तर मध्य जिला भाजपा उपाध्यक्ष शुभ्रांशु दीक्षित ने बताया कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी न पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए 20 ऑक्सीजन कॉनस्ट्रेटर की व्यवस्था की गई है। जिस कोरोना मरीज को जरूरत होगी उसे मुफ्त में ऑक्सीजन कॉनस्ट्रेटर उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुषम सावंत, सतीश यादव, नगरसेवक प्रकाश मोरे, वी.एन. सैनी, मंदा राठौड़, सोनाली मेदगे, संजय यादव, बबन शेलार, नितीन कांबळे, सतीश चिकणे,धीरजकुमार गुप्ता व अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें