28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआठ पाकिस्तानी मिसाइल हमले नाकाम, F-16 और JF-17 भी ढेर होने की...

आठ पाकिस्तानी मिसाइल हमले नाकाम, F-16 और JF-17 भी ढेर होने की खबर !

भारत ने वायु रक्षा का अद्वितीय पराक्रम, 100 प्रतिशत हमले नाकाम

Google News Follow

भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के 48 घंटे के भीतर पाकिस्तान ने आम शहरों पर हमले किए थे, इसी के साथ पाकिस्तान की और से 15 आर्मी ठिकानों पर हमले किए गए, जिनमें जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने उसका मंसूबा नाकाम कर दिया।

शुक्रवार (9 मई) रात को पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों की ओर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इन हमलों को भारतीय सशस्त्र बलों ने S-400 वायु रक्षा प्रणाली और अन्य गतिज-गैर-गतिज हथियारों से विफल कर दिया। रक्षा मंत्रालय के इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने बयान जारी कर बताया, “कोई नुकसान नहीं हुआ। खतरे को मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।”

जम्मू हवाई अड्डे, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया जैसे इलाकों में आठ पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। जम्मू विश्वविद्यालय के पास दो पाकिस्तानी ड्रोन भी मार गिराए गए। इसके अलावा, उधमपुर और जैसलमेर में ड्रोन हमलों को नाकाम किया गया, जबकि अखनूर और पुंछ में कामिकेज़ ड्रोन गिराए गए।

दरम्यान सरकारी सूत्रों ने दावा किया कि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के एफ-16 और दो जेएफ-17 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। इसके साथ ही, भारत ने पाकिस्तान के एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को भी पंजाब प्रांत में मार गिराया, जो एक बड़ी सैन्य उपलब्धि मानी जा रही है।

गुरुवार(8 मई) की रात को पाकिस्तान ने जम्मू सिविल एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया। एक ड्रोन एयरपोर्ट परिसर में गिरा, जिससे जवाबी कार्रवाई में भारतीय लड़ाकू विमानों को उड़ान भरनी पड़ी। भारत ने समय रहते वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया, जिससे आने वाले रॉकेटों को इंटरसेप्ट कर लिया गया। दरम्यान अभी तक भारतीय वायु सेना ने 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को निरस्त करने की खबर सामने आई है।

साथ ही, नियंत्रण रेखा पर भी हालात तनावपूर्ण रहे। पाकिस्तानी सैनिकों ने कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, सांबा और उरी में बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की। भारत की इस व्यापक जवाबी तैयारी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंक और युद्ध की हर चाल का जवाब निर्णायक और प्रत्यक्ष कार्रवाई से मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब भारत सैन्य मोर्चे के साथ-साथ रणनीतिक और कूटनीतिक मोर्चे पर भी पाकिस्तानी नापाक हरकतों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

यह भी पढ़ें:

केंद्र ने क्लाइमेट फाइनेंस टैक्सोनॉमी विकसित करने के लिए विचार मांगे!

भारत के ड्रोन हमले से डरा पाकिस्तान: पाकिस्तान से PSL किया शिफ्ट

भारत-पाकिस्तान तनाव: IMF से भी कराएंगे बरबादी का इंतजाम, आज भारत करेगा बैठक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें