27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपूजा चव्हाण मामला मिले सबूत! पूर्व मंत्री संजय राठौड़ की बढ़ेगी मुसीबत?

पूजा चव्हाण मामला मिले सबूत! पूर्व मंत्री संजय राठौड़ की बढ़ेगी मुसीबत?

Google News Follow

मुंबई। पूर्व मंत्री संजय राठौड़ की आवाज के नमूने इस वर्ष फरवरी में पुणे में मृत पाई गई पूजा चव्हाण के मोबाइल फोन से निकाले गए ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रही आवाज की फोरेंसिक जांच में मेल खा गए हैं। राठौड़ ने पूजा चव्हाण (23) की मौत मामले में उनका नाम सामने आने पर इस वर्ष 28 फरवरी को राज्य मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था, चव्हाण आठ फरवरी को मृत पाई गई थी, चव्हाण जिस इमारत में रहती थी उससे गिरने से उसकी मौत हो गई थी, महिला की मौत के बाद उसके फोन के कुछ ऑडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला का फोन अपने कब्जे में लेकर कुछ ऑडियो क्लिप्स को फोरेंसिक जांच के लिए पुणे की प्रयोगशाला में भेजा था, पुणे पुलिस को फोरेंसिक प्रयोगशाला से हाल में रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें ऑडियो क्लिप की वैधता की पुष्टि हुई, अधिकारी ने बताया कि इस बात की पुष्टि हुई है कि वे आवाजें चव्हाण, राठौड़ और उनके एक सहयोगी की है, मामले की जांच चल रही है और साक्ष्य एकत्र करने का काम चल रहा है। महिला की मौत के बाद बातचीत के कुछ अंश सोशल मीडिया में वायरल हुए थे, ये बातचीत मुख्यरूप से ‘बंजारा’ भाषा में थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें