30.4 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदेवेंद्र फडणवीस से डरी राज्य सरकार, पुलिस खुद जाएगी उनके घर

देवेंद्र फडणवीस से डरी राज्य सरकार, पुलिस खुद जाएगी उनके घर

Google News Follow

मुंबई पुलिस की नोटिस के बाद रविवार को विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के खुद पुलिस स्टेशन जाने के एलान के बाद राज्य सरकार दबाब में आ गई और फडणवीस से पुलिस स्टेशन न आने का निवेदन किया है। शनिवार को फडणवीस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सह पुलिस आयुक्त (क्राइम) ने फडणवीस को फोन कर कहा कि आप पुलिस स्टेशन न आये। रविवार को पुलिस अधिकारी खुद उनका बयान दर्ज करने उनके सरकारी आवास पर जाएंगे।

 इसके बाद फडणवीस ने बीकेसी पुलिस स्टेशन जाना टाल दिया है। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकेसी पुलिस स्टेशन के सामने जोरदार शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की थी। इस बीच मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस के समर्थन में बीकेसी में होने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है क्योंकि पुलिस ने उनसे पुलिस स्टेशन न आने का अनुरोध किया है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट करें कि ‘फडनवीस के सामने सरकार झुकी।’

राज्यभर में नोटिस की प्रति जलाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा है कि पूरी पार्टी फडणवीस क साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि रविवार को राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर पूर्व मुख्यमंत्री को पुलिस नोटिस का निषेध किया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता नोटिस की होली जलाएंगे। पाटील ने कहा कि सराकर के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सत्तापक्ष विपक्ष पर प्रहार करने का प्रयास कर रहा है। महा आघाडी सरकार विनाश की तरफ बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें

पोस्टिंग और तबादला घोटाला: विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस को नोटिस

मध्य रेलवे ने फिल्मों से कमाए ढाई करोड़ 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें