30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटफरीदाबाद में लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 50 किलो से अधिक विस्फोटक...

फरीदाबाद में लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 50 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के पूरे कैंपस में सर्च जारी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ये जांच अभी जारी रहेगी।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक बार फिर विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। फरीदाबाद में कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-56 से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इन संदिग्धों के पास से 50 से 60 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल, यह कार्रवाई जारी है।

जांच एजेंसियों ने सोमवार को आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए फरीदाबाद से लगभग 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की। एजेंसियों ने हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए। इस मॉड्यूल से जुड़े सात संदिग्ध आतंकियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो डॉक्टर भी हैं।

बाद में संदिग्ध आतंकवादियों का जम्मू-कश्मीर कनेक्शन सामने आया। ये सभी जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं। आरिफ निसार डार उर्फ ​​साहिल, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार उर्फ ​​शाहिद श्रीनगर के नौगाम के रहने वाले हैं। अन्य संदिग्धों की पहचान गंदेरबल के वाकुरा निवासी जमीर अहमद अहंगर उर्फ ​​मुतलाशा, पुलवामा के कोइल निवासी डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई उर्फ ​​मुसैब और कुलगाम के वानपोरा के निवासी डॉ. अदील के रूप में हुई।

जांच के दौरान संदिग्ध आतंकियों के तार फरीदाबाद के धौज में स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से भी जुड़ रहे हैं। डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई उर्फ ​​मुसैब इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाया करता था।

वहीं, फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि अल फलाह यूनिवर्सिटी में मुजम्मिल के साथ काम करने वाले फैकल्टी मेंबर, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से पूछताछ की गई है। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है।

इसके अलावा, हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने मंगलवार(11 नवंबर) को बताया कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के पूरे कैंपस में सर्च जारी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ये जांच अभी जारी रहेगी।

डीजीपी ओपी सिंह ने जानकारी दी कि यूनिवर्सिटी में आतंकी नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों को हम लगातार सहयोग कर रहे हैं और जो भी जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी जाती है, उसके बाद छापेमारी में हरियाणा पुलिस साथ दे रही है।

उन्होंने बताया कि जांच का दायरा सिर्फ फरीदाबाद तक सीमित नहीं है। फरीदाबाद के अलावा, अन्य जगहों पर भी हरियाणा पुलिस इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। डीजीपी ने बताया कि फिलहाल पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जांच के दायरे को बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें:

आतंकवादी हमलों में राइसिन ज़हर का इस्तेमाल कैसे हो सकता था ?

निठारी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र कोली को आखिरी लंबित मामले में किया बरी

पाकिस्तान में लोकतंत्र पर गहरा संकट आसीम मुनीर की ‘संवैधानिक तख्तापलट’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,328फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें