29.6 C
Mumbai
Sunday, June 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबाघ के हमले में मारी गई वन रक्षक स्वाति ढुमणे के परिवार...

बाघ के हमले में मारी गई वन रक्षक स्वाति ढुमणे के परिवार को आर्थिक मदद 

मुख्यमंत्री ने परिवार को 15 लाख रुपये और उनके पति को वन विभाग में नियुक्ति की घोषणा की

Google News Follow

Related

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ के हमले में मारी गई वनरक्षक स्वाती ढुमणे के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मृतक स्वाति ढुमणे के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उनके परिवार को 15 लाख रुपये प्रदान किया जाएगा और उनके पति को वन विभाग की सेवा में नियुक्त किया जाएगा।

ताडोबा-अंधारी परियोजना में बाघों की गिनती की तैयारी के लिए वन रक्षक श्रीमती ढुमणे ड्यूटी पर थी। उसी दौरान उन पर बाघ ने हमला कर दिया और इस हमले में वे मारी गईं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री ठाकरे ने मृतक ढुमणे और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है मुख्यमंत्री ने वन विभाग के प्रावधानों के अनुसार, सम्बंधित निधि (फंड) से श्रीमती ढुमणे के परिवार को 15 लाख रुपए का मदद देने का ऐलान किया। इसी के साथ- साथ श्री ठाकरे ने श्रीमती ढुमणे के पति को वन विभाग की सेवा में समायोजित करने का भी निर्देश दिया है।

बताया जा रहा है कि 43 वर्षीय स्वाति ढुमणे बाघों की गणना की तैयारी के लिए कोर एरिया में गई हुई थीं। कमरा नं. 97 पर बाघ ने हमला कर दिया।इस दौरान स्वाति ढुमणे के साथ चार और वनकर्मी भी थे। उन्होंने बाघ को भगाने का प्रयास किया। लेकिन बाघ ने स्वाति को घसीटते हुए घने जंगल में ले गया।

ये भी पढ़ें 

BMC चुनाव के लिए RPI-BJP आये साथ, अठावले ने गठबंधन की घोषणा की  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,304फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें