गोदाम में लगी आग,14 वाहन जलकर खाक   

गिरगांव इलाके के अंकुरवाड़ी स्थित गोडाउन में हुआ हादसा  

गोदाम में लगी आग,14 वाहन जलकर खाक   

दक्षिण मुंबई में गुरुवार को आधी रात एक गोदाम में आग लग गई। झिड़की वजह से गोदाम के पास खड़े 14 वाहन जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि यह गिरगांव इलाके के अंकुरवाड़ी स्थित गोदाम में लगी। इसमें बांस,फोम के साथ अन्य सामान रखा हुआ था। जिसकी वजह से आग पूरी गोदाम में फ़ैल गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह जानकारी एक अधिकारी द्वारा दी गई है।वैसे अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोदाम यह आग कैसे लगी। अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद ही पता चल जायेगा की आग कैसे लगी।

घटना के बाद अधिकारी ने बताया कि गोदाम के पास खड़े छह चार पाहिया वाहन और आठ दो पहिया पूरी तरह जल गए। बताया जा रहा है कि आग गोदाम के भूतल पर रखे फोम, बांस में लगने की वजह से पूरी गोदाम में फ़ैल गई और धू धूकर जलने लगी। इसके कारण भूतल का पूरा ढांचा ढह गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारियों आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पूरी गोदाम में फैलने की वजह से तीन बजे के आसपास आग पर  काबू पाया गया। हालांकि, अभी तक आग के कारण का पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें                  

तमिलनाडु सरकार की पुष्टि, नयनतारा और विग्नेश ने नहीं तोड़ा सरोगेसी का नियम

केजरीवाल के बयान पर अपनों ने दिखाया आइना 

 

Exit mobile version