32 C
Mumbai
Sunday, June 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभांगर बम विस्फोट मामले में पूर्व TMC विधायक सौकत मोल्ला गिरफ्तार, NIA...

भांगर बम विस्फोट मामले में पूर्व TMC विधायक सौकत मोल्ला गिरफ्तार, NIA ने बताया मुख्य साजिशकर्ता

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना से दबोचा गया पूर्व विधायक, सबूत मिटाने के निर्देश देने का भी आरोप

Google News Follow

Related

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के भांगर बम विस्फोट मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक सौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने मुल्ला को मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। एनआईए ने शनिवार(6 जून) को जारी बयान में कहा कि लंबे समय से फरार चल रहे मोल्ला को दक्षिण 24 परगना जिले से व्यापक तलाशी अभियान के बाद पकड़ा गया।

एनआईए के अनुसार, सौकत मोल्ला पश्चिम बंगाल विधानसभा के कैनिंग पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चूका चुके हैं। वह इस मामले में गिरफ्तार चौथा आरोपी हैं। यह विस्फोट 19 मार्च को कच्चे बम तैयार किए जाने के दौरान हुआ था। हादसे में एक बम निर्माता की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे।

जांच के दौरान एनआईए को पता चला कि पूर्व विधायक सौकत मोल्ला ने अन्य आरोपियों को बम बनाने के निर्देश दिए थे। एजेंसी का दावा है कि विस्फोट के बाद उन्होंने घटनास्थल से जुड़े सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए भी अन्य आरोपियों को निर्देशित किया था।

एनआईए के बयान के मुताबिक, मोल्ला की गिरफ्तारी से पहले एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया था। उस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने विस्फोट के बाद मृतक और घायलों को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में ले जाकर दूसरी जगह पहुंचाया था।जांच एजेंसी फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मामले के पीछे कोई और बड़ी साजिश या अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

यह मामला पहले राज्य पुलिस के पास था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के अनुरोध पर इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई थी। एनआईए अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मामले में आरोप तय होने और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक सभी आरोप केवल जांच एजेंसियों के दावों पर आधारित हैं।

यह भी पढ़ें:

सिंगल क्रिस्टल टर्बाइन ब्लेड तकनीक में भारत की बड़ी छलांग, दुनिया के चुनिंदा देशों के क्लब में हुआ शामिल

‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादर पुणे के मेले में कैसे पहुंची?

लंदन में CJI सूर्यकांत के व्याख्यान के दौरान हंगामा, ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर उठे सवाल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें