27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटUP:पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना वायरस से थे...

UP:पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित 

Google News Follow

लखनऊ| पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। वे 86 साल के थे. दिग्गज राजनेता अजित सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित थे. कुछ दिन  पहले ही गुरुग्राम के अल्ट्रा मैक्स अस्पताल में भर्ती हुए थे. बता दें कि राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के मुखिया चौधरी अजित सिंह थे। अजीत सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी। वे  मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी के सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

चौधरी अजित सिंह और उनकी पोती 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। चौधरी अजित सिंह पिछले चार-पांच दिन से वेंटिलेटर पर थे। मगर गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ में हुआ था। इस बीच उनके निधन पर समाजवादी पार्टी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा- ‘राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद! आपका यूं अचानक चले जाना किसानों के संघर्ष और भारतीय राजनीति में कभी ना भरने वाली जगह छोड़ गया है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।’
मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत से 7 बार सांसद रह चुके हैं। वह मनमोहन सिंह की सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके थे। उनके बेटे का नाम जयंत चौधरी है, जो 15वीं लोकसभा में मथुरा से सांसद रह चुके हैं। अजित सिंह ने आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई की थी। वहीं, इलिनॉइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उन्होंने मास्टर की डिग्री हासिल की थी। ऐसा कहा जाता है कि 1960 के दशक में आईबीएम में काम करने वाले वह पहले भारतीय थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें