26 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएक मई से प्राइवेट सेंटर्स पर चुन सकते हैं मनचाही वैक्सीन

एक मई से प्राइवेट सेंटर्स पर चुन सकते हैं मनचाही वैक्सीन

Google News Follow

Related

कोविन पोर्टल पर एक मई से कोविड-19 रोधी टीकों के प्रकार और उनकी कीमतें भी नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेंगी ताकि निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पंजीकरण के समय वे अपनी पसंदीदा वैक्सीन का चयन कर सकें. 18 से 44 साल तक की उम्र के लोग 28 अप्रैल से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे. इस आयु वर्ग के लोग के यदि निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाना चाहेंगे तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी. 45 वर्ष से कम उम्र के लोग राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के सरकारी टीकाकरण केंद्रों में टीका लगवाने के लिए भी पात्र होंगे.सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ राज्यों को 400 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 600 रुपये प्रति खुराक उपलब्ध होगा, जबकि भारत बायोटेक का ‘कोवैक्सीन’ राज्यों को 600 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 1200 प्रति खुराक मिलेगा.केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि प्रत्येक निजी टीकाकरण केंद्र को एक मई से आरंभ हो रहे टीकाकरण अभियान के मद्देनजर कोविन पोर्टल पर टीकों के प्रकार, उनकी कीमतें और उपलब्ध टीकों की संख्या के बारे में जानकारी सार्वजनिक करनी होगी.उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए कोविन पोर्टल पर बदलाव किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘टीकों के प्रकार और उनके मूल्य कोविन पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे ताकि नागरिक पंजीकरण के समय अपनी सुविधानुसार चयन कर सकें.’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें