28.1 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकॉम्बैट फेडरेशन की आमसभा में बड़े निर्णय,कई सदस्यों को मिली जिम्मेदारी   

कॉम्बैट फेडरेशन की आमसभा में बड़े निर्णय,कई सदस्यों को मिली जिम्मेदारी   

नागपुर में भारत व्यायामशाला में आम सभा का किया गया आयोजन   

Google News Follow

Related

कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मंगलवार को नागपुर में भारत व्यायामशाला में प्रथम आम सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में झारखंड,  उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड  सहित 22 राज्यों एवं दो  केंद्र शासित प्रदेशों के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए।

मुख्य अतिथि हेमंत डोंगरगावकर:  इस आमसभा का संचालन रवि बरपात्रे (महाराष्ट्र) के सचिव के द्वारा किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि हेमंत डोंगरगावकर (क्रीडा महर्षि) महाराष्ट्र, विशिष्ट अतिथि आशीष मारखेड (अध्यक्ष कॉम्बेट फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र), राजू क्षीरसागर एवं महापौर महाराष्ट्र केसरी चंद्रशेखर जाधव अतिथि थे।  आयोजन के शुरू में सभी राज्यों के अध्यक्ष व सचिव को कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा पुष्प गुच्छ के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्रवीण कुमार सिंह झारखंड के अध्यक्ष: कार्यक्रम में कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सभी राज्य के सचिव एवं अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से इन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। इसके तहत कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह (झारखंड), सीनियर उपाध्यक्ष- सुरेंद्र रेड्डी (आंध्र प्रदेश), उपाध्यक्ष आशिष मेरखेड (महाराष्ट्र), उमेश साहू (छत्तीसगढ़), महासचिव संजय कुमार राय (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश), सहायक सचिव राजेश कुमार (हरियाणा),  आदि को जिम्मेदारी  दी गई।

ये भी पढ़ें 

बिहार में नीतीश का जादू खत्म? 2025 में महागठबंधन का चेहरा होंगे तेजस्वी 

भारत ने ओआईसी को चेताया: जम्मू कश्मीर पर ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं   

​बेमौसम बारिश​: अंगूर के बागों ​सहित​ ​अनार व आम के किसान भी परेशान​!​

NCP​ ​सुप्रीमों​ ​ शरद पवार को जान से मारने की मिली धमकी​!, मचा हड़कंप

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें