29.5 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमोदी एक्सप्रेस से जाइए, वक्रतुंड महाकाय गाइए, जानें क्या है सुविधा?

मोदी एक्सप्रेस से जाइए, वक्रतुंड महाकाय गाइए, जानें क्या है सुविधा?

Google News Follow

मुंबई। अपने कामकाज के लिहाज से मुंबई-ठाणे में खासा तादाद में बसे मूल कोंकणवासियों के लिए गणेशोत्सव बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। इस पर्व के मद्देनजर हरेक वर्ष ये कोंकणी व्यक्ति अपने गांव अवश्य जाया करते हैं। जिहाजा, इस दौरान कोंकण की ओर चलने वाली बसों और ट्रेनों में काफी भीड़भाड़ रहा करती है और हालात यहां तक हो जाते हैं कि लोगों को बसों-ट्रेनों के टिकट मिलने मुश्किल हो जाते हैं। इसे ध्यान में रख विभिन्न संगठनों व जनप्रतिनिधियों के जरिए कोंकण प्रवास के लिए कुछ विशेष प्रबंध कराया जाता है।

बस के बजाय इस बार ट्रेन: भाजपा विधायक नीतेश राणे भी हरेक वर्ष कोंकणी लोगों के लिए इस मौके पर विशेष बस सेवा की व्यवस्था किया करते हैं। लेकिन इस साल उन्होंने बस की जगह विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का प्रबंध कराए जाने की घोषणा की है, जिसे मोदी एक्सप्रेस का नाम दिया गया है। यह सुविधा महज उन यात्रियों के लिए है, जो गणेशोत्सव के दौरान मुंबई से कोंकण पहुंचना चाहते हैं।
पीएम मोदी के प्रति यह धन्यवाद ज्ञापन: नीतेश राणे ने इस बाबत ट्विटर पर एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए इस पहल की जानकारी दी है और बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनके पिता एवं  कोंकण के ‘ बाघ ‘ माने जाने वाले राज्यसभा सांसद नारायण राणे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरीयता प्रदान कर कोंकण को आशीर्वाद दिया है। इसीलिए  प्रधानमंत्री धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस ट्रेन का नाम ‘ मोदी एक्सप्रेस ‘ रखा गया है।
निशुल्क यात्रा, एक वक्त का भोजन भी: दादर से रवाना होने वाली इस ट्रेन में 1800 लोग यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन यात्रियों को कणकवली, वैभववाड़ी और सावंतवाड़ी तक ले पहुंचाएगी। ट्रेन दादर के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से रवाना होगी। इस ट्रेन के जरिए यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी। भाजपा विधायक नीतेश राणे के सौजन्य से इस यात्रा के दौरान सभी मुसाफिरों को एक समय का भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। नीतेश राणे ने इस ट्रेन से यात्रा करने के इच्छुक लोगों से कुडाल, वैभववाड़ी और सावंतवाड़ी के भाजपा मंडल अध्यक्षों से संपर्क करने की अपील की है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें