27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​राज ठाकरे की धमकी ​पर सरकार ​​ने​ ​​बढ़ाई ​कब्र ​की​ सुरक्षा 

​राज ठाकरे की धमकी ​पर सरकार ​​ने​ ​​बढ़ाई ​कब्र ​की​ सुरक्षा 

राज ठाकरे की धमकी के बाद से राज्य सरकार दोनों कब्रों को लेकर एलर्ट दिखाई दे रही है

Google News Follow
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे द्वारा राज्य में लाउडस्पीकर, अजान और हनुमान चालीसा को लेकर शिवसेना सरकार को लेकर चारों तरफ से घेरना शुरू किया है| हिंदुत्व मुद्दे को लेकर राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर हमला बोला है| इसी के साथ ही अब मनसे प्रमुख द्वारा औरंगजेब और सतारा के अफजल खान की कब्र को लेकर भी अपना कड़ा रुख अख्तियार किया है|
राज ठाकरे के उक्त बयान पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित औरंगजेब की कब्र और सतारा में अफजल खान की कब्र को लेकर विवाद शुरू हो गया| राज्य के दोनों कब्रों को लेकर राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी है| औरंगाबाद और सतारा कब्रों की सुरक्षा को लेकर मविआ की उद्धव ठाकरे सरकार ने ​​102 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स मुंबई के सहायक कमांडर स्वप्निल पाटिल और उनके 50 जवान और 15 ​अर्द्ध​ सैनिक बल​ ​को​ तैनात किया गया है| ​
 
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को एक रैली में  कहा गया कि अफजल खान छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा मारा गया था। और एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा उनकी कब्र पर फूलों की माला चढ़ाई जाती है। महाराष्ट्र सरकार इस पर चुपचाप बैठी है। अगर राज्य सरकार इस कब्र को नहीं गिराती है, तो मनसे पार्टी के कार्यकर्ता इसे जल्द ही ध्वस्त करने की धमकी दी गयी है|
 
राज ठाकरे की धमकी के बाद से राज्य सरकार दोनों कब्रों को लेकर एलर्ट दिखाई दे रही है और उसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस फ़ोर्स के साथ ही साथ महाबलेश्वर और नवी मुंबई रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है|
 

​​यह भी पढ़ें –

​ओबीसी आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए भाजपा नेता

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें