27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहान व्यक्तित्व: पूर्व मंत्री शंकर राव कोल्हे का निधन

महान व्यक्तित्व: पूर्व मंत्री शंकर राव कोल्हे का निधन

6 दशक तक रिवन्यू, कृषि, परिवहन और उत्पादन शुल्क आदि महत्वपूर्ण विभाग में मंत्री पद पर रहते हुए जनता का सेवा करने का उन्हें अवसर मिला था|

Google News Follow

वरिष्ठ सहकारिता नेता और पूर्व मंत्री शंकरराव कोल्हे का आज सुबह निधन हो गया। कोपरगांव स्थित अपने निवास स्थान पर 94 वर्षीय शंकर राव कोल्हे ने अंतिम सांस ली| आज सायं के समय 4.30 बजे के आसपास संजीवनी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित अंतिम संस्कार किया जायेगा|

कोपरगांव तालुका में स​​हकारी और शिक्षण संस्थानों का नेटवर्क निर्माण करने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया था| कोपरगांव स्थित संजीवनी सहकारी चीनी कारखाना का उद्धघाटन किया| 6 दशक तक रिवन्यू, कृषि, परिवहन और उत्पादन शुल्क आदि महत्वपूर्ण विभाग में मंत्री पद पर रहते हुए जनता का सेवा करने का उन्हें अवसर मिला था| इस बीच पानी की समस्या को सदैव उठाते रहते थे| शंकर राव कोल्हे की पहचान एक विद्वान व्यक्तित्व के व्यक्ति के रूप की जाती थी |

पूर्व मंत्री शंकर राव कोल्हे संजीवनी कारखाना के चेयर मैन बिपिन कोल्हे के पिता और पूर्व विधायक स्नेहलता कोल्हे की ससुर व युवा नेता विवेक कोल्हे के दादा थे| गोदावरी(खोरे) सहकारी दूध संस्था, यशवंत पोल्ट्री, देवयानी सहकारी बैंक लिमिटेड कोपरगांव स्थापित करने बड़ा योगदान दिया|

राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार के निकटवर्ती माने जाते थे|उनके निधन से तालुका में शोक लहर व्याप्त है| ग्रामीणों द्वारा कोल्हे के निधन पर सहकारी के महान व्यक्तित्व के व्यक्ति का अंत होने की भावनाओं को व्यक्त किया जा रहा है| 21 मार्च, 2022 को शंकर राव कोल्हे का जन्मदिन था| इससे पहले ही उनके निधन से कोल्हे परिवार व संजीवनी उद्योग समूह में शोक व्याप्त है|

​​यह पढ़ें-

प्रवीण दरेकर के खिलाफ एफआईआर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें