30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटप्रवीण दरेकर के खिलाफ एफआईआर

प्रवीण दरेकर के खिलाफ एफआईआर

नहीं चल सकी विधानपरिषद की कार्यवाही

Google News Follow

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के  मुद्दे पर मंगलवार को  परिषद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसको लेकर विधानसभा में भी हंगामा हुआ।

मुंबई पुलिस ने मुंबई बैंक का निदेशक बनने के लिए श्रम संगठन की फर्जी सदस्यता का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवीण दरेकर के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की। आम आदमी पार्टी के एक पदाधिकारी की शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जैसे ही मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने पूछा कि विधानसभा के कितने सदस्य श्रम संगठनों का नेतृत्व कर रहे हैं। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के सदस्यों के हंगामा करने के बीच सदन को दो बार स्थगित करना पड़ा। दूसरी बार स्थगन के बाद भाजपा सदस्य महा विकास आघाड़ी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के समीप आए गए। जबकि हंगामे के कारण दोपहर में विधानपरिषद की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें 

नहीं मिल सकता मुस्लिम आरक्षण

MAHARASHTRA: किसान विरोधी है ठाकरे सरकार, लगाया विरोधी नेताओं को फंसाने का आरोप – फडणवीस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें