25 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामाIPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की बसों में मनसे कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़,...

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की बसों में मनसे कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार

Google News Follow

मुंबई के तीन स्टेडियमों में खेले जाने वाले आईपीएल 2022 को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कैपिटल्स की बसों में जमकर तोड़फोड़ की है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

एएनआई के अनुसार, बताया जा रहा है कि, आईपीएल 2022 का मैच खेलने के लिए यहां पर टीमें एकत्रित हो रही हैं और कई होटलों में रुकी हैं। आईपीएल 2022 का मैच तीन अलग अलग स्टेडियमों में खेला जाना है। यहां के ताज होटल के पार्किंग के पास खड़ी दिल्ली कैपिटल्स टीम की बसों को महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के पांच -छह कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। हालांकि बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी को चोट लगी है।

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आईपीएल में शामिल टीमों ने खिलाड़ियों को लाने ले जाने के लिए बसों का ठेका दिल्ली की कम्पनी को दिया है। जबकि मनसे कार्यकर्ताओं की मांग है यह ठेका मुंबई की कम्पनी को दिया जाना चाहिए था।

 मालूम हो कि, आईपीएल 2022 के कुल 55 मैच खेले जाने हैं। जिसमें सीसीआई स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिसको देखते हुए यहां आईपीएल 2022 की सभी टीमें इकट्ठा हो रही हैं।बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत हैं। इस टीम का पहला मैच 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाना है।

ये भी पढ़ें

प्रवीण दरेकर के खिलाफ एफआईआर

नहीं मिल सकता मुस्लिम आरक्षण

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें