29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाभू माफिया पर शिकंजा: हापुड़ में अवैध कब्ज़ा पर चला 'बाबा का...

भू माफिया पर शिकंजा: हापुड़ में अवैध कब्ज़ा पर चला ‘बाबा का बुलडोजर’

Google News Follow
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार-2 के शपथ ग्रहण से पहले ही भूमाफिया पर ‘बुलडोजर’ चलना शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले मेरठ और कानपुर में फरार माफिया के अवैध अतिक्रमण बुलडोजर चला था। अब हापुड़ में ‘बाबा का बुलडोजर’ चला है। बता दें कि, बीते विधानसभा चुनाव में बुलडोजर को लेकर खूब प्रचार-प्रसार किया गया था। इस दौरान बुलडोजर खूब चर्चा में रहा। बीजेपी की कई रैलियों में कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर आये थे।

बताया जा रहा है कि हापुड़ के मुक्तेश्वर नगर पालिका की सरकारी जमीन पर भू माफिया अवैध  कब्ज़ा जमा रहे थे। जिस पर ‘बाबा का बुलडोजर’ चला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बृजघाट के मृत्युंजय धाम और शनि मंदिर के पास की सरकारी जमीन को भू माफिया कुछ समय से कब्ज़ा रहे थे। जिसको देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

वहीं, मंदिर के पुजारी कृष्णकांत भट्ट ने आरोप लगाया कि,उन्हें भू माफिया की तरफ से धमकियां लगातार मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि इस संबंध की जानकारी सरकार को मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। इसकी शिकायत मिलने पर, एसडीएम ने इस अवैध कब्जे पर कार्रवाई का आदेश दिया था।इस के बाद प्रशासन ने इन अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए  कार्रवाई शुरू की।
इसी तरह, मंगलवार को, मेरठ में कुख्यात बदन सिंह बद्दो और उसके साथियों द्वारा अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि  यह जमीन पार्क की गति जिसको भू माफिया और उसके सहयोगियों ने कब्ज़ा जमा लिया था जिसको उनसे मुक्त कराया गया। वहीं, ऐसे ही कार्रवाई कानपुर में भी की गई। यहां एक तालाब पर अवैध कब्ज़ा जमाया गया था।
ये भी पढ़ें

​​UP Election-2022: भाजपा की रणनीति के वो ‘सौ दिन’, बनाया विजय का माहौल

​Pakistan: अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान की बड़ी रैली!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें