29 C
Mumbai
Monday, December 8, 2025
होमन्यूज़ अपडेटगुवाहाटी टेस्ट: मार्को जानसेन ने लगाया 'छक्का', साउथ अफ्रीका के पास 314...

गुवाहाटी टेस्ट: मार्को जानसेन ने लगाया ‘छक्का’, साउथ अफ्रीका के पास 314 रन की लीड

Google News Follow

Related

साउथ अफ्रीका ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक 314 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बगैर कोई विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए।

इस पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने सर्वाधिक 109 रन बनाए, जबकि मार्को जानसेन ने 93 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट निकाले। इसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गई। इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली।

टीम इंडिया को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े, लेकिन केएल राहुल (22) के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि भारत ने 122 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए।

यहां से कुलदीप यादव ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। वॉशिंगटन 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कुलदीप ने 19 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की तरफ से मार्को जानसेन ने 6 विकेट निकाले। साइमन हार्मर ने 3 सफलताएं प्राप्त कीं। एक विकेट केशव महाराज के नाम रहा।

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त बना ली थी, लेकिन मेजबान टीम को फॉलोऑन नहीं दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में रयान रिकेल्टन (नाबाद 13) और एडेन मार्करम (नाबाद 12) बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे। दिन की समाप्ति तक दोनों बल्लेबाजों ने अटूट साझेदारी की।

यह भी पढ़ें:

ट्रम्प ने फिर दोहराया मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित करने का प्लान

धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन: PM मोदी बोले—“एक युग का अंत”

बांग्लादेश: ‘ईशनिंदा’ के आरोप में लोकप्रिय बौल गायक गिरफ्तारी; इस्लामी भीड़ का गायक के अनुयायियों पर हमला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,705फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें