26 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई-पुणे मार्ग पर ​भीषण​​ दुर्घटना​: एक​ ​बस खाई में गिरने से 13...

मुंबई-पुणे मार्ग पर ​भीषण​​ दुर्घटना​: एक​ ​बस खाई में गिरने से 13 की मौत​, कई घायल

इस बस में कुल 40 से 45 लोग सवार थे, ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है​|​​ वहीं 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की भी खबर है​|​ ​

Google News Follow

Related

पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी यह है कि एक निजी बस के घाटी में गिर जाने से हुए इस भयानक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी|​​ इसके अलावा बताया गया है कि इस बस में कुल 40 से 45 लोग सवार थे, ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है|​​ वहीं 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की भी खबर है|​ ​

दरअसल हुआ क्या था?: मुंबई के गोरेगांव से बाजी प्रभु वादक ग्रुप (जंज पाठक) एक प्रोग्राम करने पुणे गए थे| पुणे से लौटते समय पुराने पुणे-मुंबई राजमार्ग पर उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस शिंगरोबा मंदिर के पास के घाट के किनारे घाटी में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी यह है कि हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ। हादसा रायगढ़ के खोपोली थाना क्षेत्र में हुआ।

​“घाट क्षेत्र के कारण, ढलान बहुत खड़ी है। आशंका जताई जा रही है कि हादसा वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ होगा। बस में कुल 41 यात्री सवार थे। इनमें से 27 को बचा लिया गया है। दूसरों को ऊपर उठाने का प्रयास जारी है। खोपोली की टीम, खंडाला की टीम, स्थानीय पुलिस, हाइवे पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम मदद की| हमारी जानकारी के अनुसार, 13 लोगों की मौत हो गई है”, यातायात पुलिस अधीक्षक तानाजी चिखले ने कहा।
इस बीच, घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल भेजा जा रहा है। रा​​हत कार्य के लिए बाइकर्स ग्रुप और आईआरबी की टीम भी मौजूद है। निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को मदद के लिए बुलाया गया है| टीम के अनुसार  जब हम नीचे गए, तो कुछ लोग मर चुके थे। हमने घायलों को उठाया। कम से कम 13 से 14 लोगों की मौत हुई है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं​|​
यह भी पढ़ें-​

योगी सरकार का न्याय है, विपक्ष का मुस्लिम तुष्टीकरण?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें