29 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटस्वतंत्रता दिवस 140 करोड़ संकल्पों का महापर्व

स्वतंत्रता दिवस 140 करोड़ संकल्पों का महापर्व

पीएम मोदी ने 12वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा

Google News Follow

देश 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (15 अगस्त)को लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार ध्वजारोहण किया और देशवासियों को संबोधित करते हुए इस दिन को 140 करोड़ संकल्पों का महापर्व बताया।

ध्वजारोहण के समय प्रधानमंत्री के साथ वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा मौजूद रहीं। समारोह के दौरान 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) की ओर से 21 तोपों की सलामी दी गई, जिसमें पूरी तरह स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल हुआ। बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के पास थी और नायब सूबेदार अनुतोष सरकार गन पोजिशन ऑफिसर थे।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “आजादी का यह महापर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है। यह सामूहिक सिद्धियों और गौरव का पर्व है। देश एकता की भावना को मजबूत कर रहा है। हिमालय से लेकर समुद्र तट तक, हर घर तिरंगे के रंग में रंगा है और हर कोने से मातृभूमि का जयगान हो रहा है।”

उन्होंने 1947 के स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को दोहराते हुए संविधान सभा के सदस्यों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब अंबेडकर, पंडित नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और देश की नारी शक्ति के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज देश श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहा है और धारा 370 हटाकर ‘एक देश, एक संविधान’ के मंत्र को साकार करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

समारोह से पहले प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया और परेड का निरीक्षण किया। लाल किले पर तिरंगा लहराते ही देशभर में देशभक्ति का माहौल और गहरा हो गया। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, जवानों और नागरिकों के योगदान को याद करते हुए भविष्य के भारत के लिए अपने विजन को साझा किया।

यह भी पढ़ें:

मांसपेशियां होती हैं मजबूत तो भरपूर एनर्जी देता है त्रिकोणासन!

खून बढ़ाने से लेकर दिल की सुरक्षा तक, चुकंदर के हैं अनेक फायदे!

ईसी ने ‘वोट चोरी’ जैसे शब्दों पर जताई आपत्ति, कहा- मतदाताओं पर सीधा हमला!

“दाम कम, दम ज़्यादा बने मंत्र”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें