28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटइंडिया पोस्ट में बड़े बदलाव की तैयारियां: सेवा में तेजी और डिजिटल...

इंडिया पोस्ट में बड़े बदलाव की तैयारियां: सेवा में तेजी और डिजिटल फोकस के लिए सरकार का प्लान

Google News Follow

केंद्र सरकार इंडिया पोस्ट के व्यापक बिजनेस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग (BPR) की तैयारी कर रही है, जिसका लक्ष्य देश की सबसे बड़ी डाक प्रणाली को डिजिटल, तेज और अधिक सेवा-उन्मुख बनाना है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। सिंधिया ने बताया कि सरकार चाहता है कि इंडिया पोस्ट की सेवाएं न केवल अधिक तत्पर हों, बल्कि नागरिकों की जरूरतों के मुताबिक पूरी तरह मॉडर्न और तकनीकी बेहतर बनें।

मंत्री ने कहा कि देशभर में 1.64 लाख से अधिक पोस्ट ऑफिस मौजूद हैं और बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने इस नेटवर्क का विस्तार और आधुनिकीकरण लगातार किया है। सिंधिया के मुताबिक, री-इंजीनियरिंग प्रक्रिया के तहत इंडिया पोस्ट को सर्वश्रेष्ठ श्रेणी का स्वचालन से लैस किया जाएगा। उनका दावा है कि इन बदलावों से इंडिया पोस्ट को दुनिया का शीर्ष लॉजिस्टिक्स कैरियर बनाने का रास्ता तैयार होगा।

मंत्री ने कहा कि यह पूरा सुधार पैकेज डिलीवरी की गति बढ़ाने, सेवाओं को विश्वसनीय बनाने और भारत के हर नागरिक को डिजिटल सुविधाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। सरकार की यह पहल पारंपरिक डाक सेवाओं को पूरी तरह आधुनिक ढांचे में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:

यात्रियों को जल्द से जल्द मुआवजा दें: केंद्र और इंडिगो को उच्च न्यायालय का आदेश

लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA ने बारामुला के डॉ. बिलाल नसीर को किया गिरफ्तार

राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर सियासत गरमाई, भाजपा ने कहा ‘विदेश नायक’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें