24 C
Mumbai
Thursday, January 15, 2026
होमक्राईमनामालाल किला ब्लास्ट मामला: NIA ने बारामुला के डॉ. बिलाल नसीर को...

लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA ने बारामुला के डॉ. बिलाल नसीर को किया गिरफ्तार

उमर नबी को दी थी लॉजिस्टिक मदद

Google News Follow

Related

दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में हुए भीषण कार ब्लास्ट की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक और अहम गिरफ्तारी की है। एजेंसी ने बारामुला (जम्मू-कश्मीर) के रहने वाला डॉ. बिलाल नसीर मल्ला को 9 दिसंबर को गिरफ्तार किया। वह मामले दिल्ली के लाल किले के करीब बम ब्लास्ट में गिरफ्तार किया गया 8वां आरोपी है। एनआईए की टीम ने उसे दिल्ली से पकड़ा।

जांच एजेंसियों के अनुसार, सामने आया है कि डॉ. बिलाल इस आतंकी साजिश का हिस्सा था, जिसमें डॉ. उमर उन नबी और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल के सदस्य शामिल था। लाल किला क्षेत्र में हुआ यह हमला दर्जन भर लोगों की जान ले गया था, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। एनआईए के अनुसार, बिलाल ने उमर उन नबी को लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया, उसे जानबूझकर पनाह दी और हमले से जुड़े सबूत नष्ट करने में भी मदद की।

एनआईए ने कहा कि वह इस घातक आतंकी हमले की गहरी साजिश को उजागर करने के लिए केंद्र और राज्यों की विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर जांच जारी रखे हुए है। एजेंसी का मानना है कि मॉड्यूल में कई परतें हैं, जिन्हें जोड़कर पूरी साजिश का खुलासा किया जा रहा है।

गिरफ्तारी के बाद डॉ. बिलाल नसीर को दिल्ली में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजु बजाज चांदना की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की एनआईए कस्टडी में भेज दिया गया। इसी मामले के एक अन्य आरोपी अमीर राशिद अली की हिरासत भी अदालत ने सात दिन के लिए बढ़ा दी।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर इस व्हाइट कॉलर आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था, जिसमें कश्मीरी डॉक्टर, JeM की महिला विंग की इंडिया हेड, और अन्य लोग शामिल थे। जांच के दौरान फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी तक कड़ियाँ पहुँचीं, जहाँ से करीब 2,900 किलो विस्फोटक मिलने का खुलासा हुआ था। एनआईए की यह ताज़ा कार्रवाई इस बात का संकेत है कि एजेंसी अब पूरी मॉड्यूल को ध्वस्त करने और साजिश में शामिल हर व्यक्ति तक पहुँचने पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका के नए वीजा नियम से भारतीयों में दहशत, सोशल मीडिया गतिविधी की होगी जांच

दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल!

यात्रियों को जल्द से जल्द मुआवजा दें: केंद्र और इंडिगो को उच्च न्यायालय का आदेश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,420फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें