भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने राजस्थान में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दक्षिणी क्षेत्र के पास एक बड़े युद्धाभ्यास की घोषणा की है। यह अभ्यास 7 जून दोपहर 3:30 बजे से शुरू होकर 8 जून रात 9:30 बजे तक चलेगा। इस संबंध में वायुसेना द्वारा NOTAM (Notice to Airmen) जारी कर दिया गया है।
भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी के अनुसार, यह अभ्यास नियमित परिचालन तैयारियों का हिस्सा है, लेकिन इसके स्थान और समय को देखते हुए इसके रणनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।
अभ्यास में शामिल होंगी:
- राफेल, मिराज 2000, और सुखोई-30 जैसे उन्नत लड़ाकू विमान
- निगरानी प्लेटफॉर्म, ड्रोन, और अन्य सहायक वायु प्रणाली
NOTAM के अनुसार, इस अभ्यास के दौरान चयनित हवाई क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया गया है ताकि सभी हवाई गतिविधियां सुरक्षित और निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।
यह अभ्यास ऐसे समय पर हो रहा है जब पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाक सीमा पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। 7 मई को हुए इस हमले में 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे, जिसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए, पाकिस्तान में 9 आतंकवादी बेस को निशाना बनाते हुए, मसूद अजहर के परिवार को जहन्नुम के रास्ते पर लगाया।
इसके अलावा भारत और पाकिस्तान ने हाल ही में एक-दूसरे के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। भारत ने 30 अप्रैल से 23 मई तक पाकिस्तानी पंजीकृत और सैन्य विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया था, जो पाकिस्तान के पहले के प्रतिबंध के जवाब में था। इसने दोनों देशों के कूटनीतिक और सैन्य संबंधों में और खटास भर दी है।
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं सामने आ रही हैं। पाकिस्तानी सेना की ओर से हो रही इन हरकतों का भारतीय सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस स्थिति ने सीमा पर सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है।
हालांकि रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से इस अभ्यास को सीमा पार तनावों से नहीं जोड़ा, लेकिन जानकारों का मानना है कि यह अभ्यास एक साफ संदेश है कि भारत सैन्य स्तर पर पूरी तरह तैयार है। इस अभ्यास के माध्यम से भारत यह भी दिखाना चाहता है कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, भारतीय वायुसेना किसी भी स्थिति का सामना करने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें:
“जुल्म और जुर्म के जल्लादों की कुर्बानी देनी होगी पाकिस्तान को”
Bollywood: जाने माने फिल्म निर्देशक ने किया ड्राइवर पर चाकू से वार!
वर्ल्ड बँक ने खोली पाकिस्तान की पोल, परमाणु धमकियां देने वाले देशी की आधी आबादी गरीब !
बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक क्रिकेट असोसिएशन के सचिव और कोषाध्यक्ष के इस्तीफे !
झांसी पान सिंह तोमर की पोती का आरोप- जेई ने की थी अभद्रता
