28.1 C
Mumbai
Saturday, July 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनवी मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय सेवा की शुरूआत

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय सेवा की शुरूआत

अबूधाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली उड़ान

Google News Follow

Related

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सेवा की शुरुआत हुई, जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एयरपोर्ट से अबूधाबी के लिए पहली उड़ान भरी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हवाई अड्डे से अबूधाबी के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित की। करीब 100 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान भारतीय समयानुसार देर रात 2:55 बजे (आईएसटी) रवाना हुई। इसने करीब 2.30 (ढाई घंटे) का सफर तय कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबूधाबी हवाई अड्डे पर लैंडिंग की।

एयरलाइन के मुताबिक यह उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मैक्स 8 विमान से संचालित की गई। उड़ान भरने से पहले विमान के पायलट ने इसे एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण यात्रा बताया। इस उड़ान के साथ जल्दी खराब होने वाले (पेरिशेबल) उत्पादों की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप भी भेजी गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस हफ्ते में 3 बार अबूधाबी के लिए उड़ानें संचालित करेगी।

उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर, 2025 को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से घरेलू सेवाएं शुरू हुई थीं। इस एयरपोर्ट का विकास कई चरणों में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनएमआईएएल) कर रही है। यह एक विशेष इकाई है, जिसमें एएएचएल की 74 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि शेष हिस्सेदारी सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) के पास है।

यह भी पढ़ें-

शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का बड़ा बयान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,037फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें