27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआदित्य ठाकरे के निकटवर्ती राहुल कनाल पर आईटी का छापा

आदित्य ठाकरे के निकटवर्ती राहुल कनाल पर आईटी का छापा

राहुल कनाल महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के काफी नजदीकी माने जाते हैं| इस कार्रवाई को मुंबई नगर निगम चुनाव की पृष्ठभूमि से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जो काफी महत्वपूर्ण है| इस बीच, आईटी ने अंधेरी में सुनील कदम पर भी छापा मारा है। संजय कदम परिवहन मंत्री अनिल परब के करीबी माने जाते हैं|

Google News Follow

शिवसेना नगर सेवक यशवंत जाधव पर आईटी विभाग के हाल ही छापे के बाद अब एक और शिवसेना नेता पर आईटी विभाग की ओर से छापा मारने की कार्रवाई देखी जा रही है| मुंबई के शिवसेना नेता राहुल कनाल के निवास पर आयकर विभाग ने रेड डाली है| मंगलवार, 8 मार्च की सुबह आईटी विभाग की टीम कनाल के निवास​​ स्थान में प्रवेश किया|

बांद्रा स्थित भाभा अस्पताल की गल्ली नाईन अल्मेडा नामक बिल्डिंग में राहुल कनाल का मकान है| आज सुबह ही कनाल के मकान पर आयकर विभाग की टीम पहुंची| आईटी विभाग की टीम द्वारा उनके पूरे मकान की तलाश ली गई| इस दौरान बड़े पैमाने पर संपत्ति और टैक्स चोरी को लेकर जांच शुरू है| आयकर विभाग की जांच पर सबकी निगाहे टिकी हुई है अब देखना है कि जांच के बाद क्या मामला सामने आता है|

गौरतलब है कि राहुल कनाल शिवसेना का युवक आघाडी का युवा सेना पदाधिकारी है| यह एक प्रसिद्ध व्यवसायिक होने के कारण कई बड़े बॉलीवुड हस्तियों और उसके साथ उठता-बैठता है| कनाल शिर्डी मंदिर का ट्रस्टी भी है| कनाल पर छापेमारी मातोश्री के लिए सीधी चेतावनी बताई जा रही है।

राहुल कनाल महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के काफी नजदीकी माने जाते हैं| इस कार्रवाई को मुंबई नगर निगम चुनाव की पृष्ठभूमि से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जो काफी महत्वपूर्ण है| इस बीच, आईटी ने अंधेरी में सुनील कदम पर भी छापा मारा है। संजय कदम परिवहन मंत्री अनिल परब के करीबी माने जाते हैं|
​​
यह भी पढ़ें-

विश्लेषण: अघाड़ी कहां है ‘आप’?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें