30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपत्रकार विजय सिंह के पिता का निधन

पत्रकार विजय सिंह के पिता का निधन

Google News Follow

मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह “कौशिक” के पिता प्रसिद्ध नारायण सिंह का रविवार सुबह सांताक्रुज पूर्व स्थित उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। उनकी उम्र 92 साल थी। वे अपने पीछे चार बेटों और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके तृतीय पुत्र अजय सिंह भाजपा मुंबई के प्रवक्ता हैं। उनका अंतिम संस्कार बांद्रा पूर्व, टीचर्स कालोनी स्थित श्मशान भूमि पर किया गया। छोटे बेटे विजय सिंह ने मुखाग्नि दी। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर स्थित गांव अढनपुर-जमालपुर निवासी प्रसिद्ध नारायण सिंह मुंबई की मोदी स्टोन टायर कंपनी में कार्यरत थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था, जहां रविवार सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनकी अंतिम यात्रा में उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह पूर्व मंत्री नसीम खान,कृपाशंकर सिंह, भाजपा विधायक राजहंस सिंह, पराग अलवणी, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, जयप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक अभिराम सिंह, काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह, रत्नेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, विजय सिंह, अखिलेश सिंह, मनोज नथानी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, उद्योगपति, रिश्तेदार, पत्रकार शामिल हुए।

ये भी पढ़ें 

राज्य में ​अगले ​​तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें