29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअदालत ने कालीचरण महाराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा 

अदालत ने कालीचरण महाराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा 

Google News Follow
महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक अदालत ने कालीचरण महाराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कालीचरण महाराज पर महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप है। गुरुवार को महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें ट्रांजिट डिमांड पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर ठाणे लाई है। इसके उन्हें शुक्रवार को सुबह एक अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आह्वाड की शिकायत पर कालीचरण महाराज को ठाणे जिले की नौपाडा पुलिस थाने की पुलिस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से उन्हें गिरफ्तार करके लाई। कालीचरण महाराज पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।कालीचरण महाराज ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित एक धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसके बाद पूरे देश में हंगामा मच गया था। इस विवाद के कांग्रेस के नेताओं ने उनके खिलाफ रायपुर सहित अन्य जगहों पर केस दर्ज कराया था।
इसके बाद कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के खजुराहो से उन्हें  छत्तीसगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।12 जनवरी को वर्धा में एक शिकायत के बाद उन्हें इसी मामले में महाराष्ट्र  की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें 

विवादित बयान: अब महाराष्ट्र पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार

नाथू राम गोडसे की भूमिका निभाने वाले अभिनेता कोल्हे पर राकांपा में घमासान 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें