29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनाथू राम गोडसे की भूमिका निभाने वाले अभिनेता कोल्हे पर राकांपा में...

नाथू राम गोडसे की भूमिका निभाने वाले अभिनेता कोल्हे पर राकांपा में घमासान 

Google News Follow

महात्मा गांधी की हत्या पर बनी फिल्म में नाथू राम गोडसे की भूमिका निभाने वाले एनसीपी सांसद अभिनेता अमोल कोल्हे पर उन्ही के पार्टी के नेता बिफर पड़े हैं। हालांकि इस फ़िल्म की शूटिंग 2017 में हुई थी, कोल्हे उस वक्त सक्रिय राजनीति में नहीं थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि  इस फ़िल्म को महाराष्ट्र में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। एनसीपी नेता व राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने भी कोल्हे की आलोचना की है।

फ़िल्म ‘मैंने गांधी को क्यों मारा?’ 2017 में बनी थी। इसे अब रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर बवाल इसलिए मचा है, क्योंकि फिल्म में गोडसे की भूमिका कोई और नहीं बल्कि एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे निभा रहे हैं। कोल्हे राजा शिव छत्रपति में छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभा कर चर्चित हुए थे। इसके बाद वे राजनीति में आ गए। 2014 में शिवसेना के स्टार प्रचारक थे। फरवरी 2019 में कोल्हे राकांपा में शामिल हो गए। शिवसेना जैसे तमाम हिंदू दक्षिणपंथी राजनीतिक संगठन गोडसे को लंबे वक्त से एक देशभक्त के रूप में बताते रहे हैं। कोल्हे ने शिवसेना में रहकर फिल्म में गोडसे की भूमिका निभाई थी। लेकिन फिल्म रिलीज अब हो रही है, जब एनसीपी के सांसद हो गए हैं।


जरूरी नहीं कि अभिनेता किरदार से हो सहमत

इस विवाद पर अभिनेता सांसद कोल्हे ने सफाई दी है। कोल्हे ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने लिखा है कि रील लाइफ’ और ‘वास्तविक जीवन’ के बीच एक रेखा खींचने की जरूरत है, कोल्हे ने कहा कि एक कलाकार के रूप में काम करते समय कुछ भूमिकाएं चुनौतीपूर्ण होती हैं, भले ही वे चरित्र की विचारधारा से सहमत न हों। कोल्हे ने लिखा, जनता को भी खुले दिमाग और विचारों से एक आर्टिस्ट के काम को देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें 

नाना पटोले के खिलाफ अनशन करने वाले भाजपा नेताओं पर FIR

मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ फिर हाईकोर्ट पहुंचे ज्ञानदेव वानखेडे  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें