28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनागलोक का पहला अध्याय लेकर आएगी कार्तिक आर्यन की 'नागजिला'

नागलोक का पहला अध्याय लेकर आएगी कार्तिक आर्यन की ‘नागजिला’

फिल्म की विचित्र थीम इसे ‘नागलोक’ का अगला ब्लॉकबस्टर बना सकती है।

Google News Follow

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो और युवाओं के दिल की धड़कन कार्तिक आर्यन अब तक रोमांस, कॉमेडी और बायोपिक में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। लेकिन इस बार वो नागलोक से सीधे सिनेमाघरों में फन फैलाने आ रहे हैं, फिल्म ‘नागजिला’ के साथ — जिसमें वो इच्छाधारी नाग ‘प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद’ की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का वीडियो साझा करते हुए कार्तिक ने लिखा, “इंसानों वाली फिल्में तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली फिल्म। ‘नागजिला: नागलोक का पहला कांड’ लेकर मैं फन फैलाने आपके नजदीकी सिनेमाघरों नाग पंचमी पर आ रहा हूं।” इस घोषणा ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैंस अब नागलोक की पहली झलक देखने को बेताब हैं।

वीडियो में कार्तिक को नागों से घिरे हुए दिखाया गया है, जो धीरे-धीरे इंसान से इच्छाधारी नाग में बदलते हैं। वो मजेदार अंदाज़ में कहते हैं, “इच्छाधारी नाग यानी रूप बदलने की शक्ति रखने वाले नाग, जैसे कि मैं प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद, उम्र 631 साल।” इस संवाद ने दर्शकों को बता दिया कि इस फिल्म में केवल नाग-नागिन की पौराणिकता नहीं, बल्कि भरपूर हास्य और कल्पना का तड़का भी लगेगा।

‘नागजिला’ एक कॉमेडी-फैंटेसी फिल्म है, जिसका निर्देशन कर रहे हैं ‘फुकरे’ फेम मृगदीप सिंह लांबा। फिल्म की कहानी लिखी है गौतम मेहरा ने, और इसे प्रोड्यूस कर रही हैं धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स की जोड़ी। यह कार्तिक आर्यन का धर्मा प्रोडक्शन के साथ दूसरा सहयोग है और करण जौहर, महावीर जैन, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मृगदीप लांबा और सुजीत जैन इसके निर्माता हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट 14 अगस्त, 2026 रखी गई है, जो नाग पंचमी के साथ एकदम सटीक मेल खाती है।

कार्तिक का ये ‘फन’ अवतार न सिर्फ़ पारंपरिक नाग कथाओं को नया ट्विस्ट देने वाला है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी एक अनोखा प्रयोग साबित हो सकता है। उनकी पॉपुलैरिटी और फिल्म की विचित्र थीम इसे ‘नागलोक’ का अगला ब्लॉकबस्टर बना सकती है।

वर्कफ्रंट पर नज़र डालें तो कार्तिक के पास पहले से ही ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ जैसी रोमांटिक फिल्म और अनुराग बसु की ‘आशिकी 3’ जैसी बहुचर्चित प्रोजेक्ट्स हैं। लेकिन ‘नागजिला’ में उनका यह इच्छाधारी नाग अवतार — वह भी 631 साल का — दर्शकों को कॉमेडी और कल्पना की नई दुनिया में ले जाने को पूरी तरह तैयार दिखता है।

यह भी पढ़ें:

महेश बाबू को हैदराबाद रियल एस्टेट घोटाले में ED का समन, ₹2.5 करोड़ नकद लेन-देन की जांच शुरू

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें