26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअपने भ्रष्ट नेताओं को बचाने के लिए नौटंकी कर रही कांग्रेस ...

अपने भ्रष्ट नेताओं को बचाने के लिए नौटंकी कर रही कांग्रेस  

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये का आरोप

Google News Follow

मराठा आरक्षण, ओबीसी आरक्षण, एसटी कर्मचारियों का आंदोलन, किसानों को अधूरी सहायता, किसानों का बिजली कनेक्शन काटने इन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलन करने की बजाय कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी परिवार को बचाने के लिए मैदान में उतरे है। भ्रष्टाचार के आरोपी गांधी परिवार के लिए कांग्रेस के मुट्ठीभर कार्यकर्ता नौटंकी आंदोलन करते हुए जनता को ठेंगे पर रख रहे हैं। यह बात प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कही।

श्री उपाध्ये ने कहा कि, नैशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार प्रकरण में न्यायालय के आदेशानुसार राहुल गांधी के खिलाफ हो रही ईडी जांच में अवरोध पैदा कर जांच पर दबाब लाने के लिए देश को ठेंगे पर रखकर हिंसक और गैरकानूनी आंदोलन करने का कांग्रेस का षडयंत्र अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस के मुट्ठीभर कार्यकर्ताओं द्वारा राजभवन सहित अन्य स्थानों पर प्रदर्शन करने से महाराष्ट्र में भी जनता को ठेंगे पर रखने का प्रयास हो रहा है।

असोसिएटेड जर्नल लिमिटेड इस करोडों की कीमत की संपत्ति को कौडी के भाव में हड़पने के प्रकरण में राहुल गांधी की जांच करने का आदेश न्यायालय द्वारा दिए जाने के बाद ‘ईडी’ की ओर से शुरू हुई जांच के विरोध में सत्याग्रह का ढोंग करके देश में कानून व व्यवस्था को खतरे में डालने का षडयंत्र कांग्रेस की ओर से रचा जा रहा है। इसी के भाग के रूप में महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू है। कुछ राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को लक्षित किया है, तो कुछ स्थानों पर सार्वजनिक यातायात व्यवस्था में अड़चन पैदा कर जनता को परेशान किया जा रहा है, ऐसा भी श्री उपाध्ये ने कहा।

भाजपा नेता उपाध्ये ने कहा कि पार्टी प्रमुख से निष्ठा दिखाने के लिए आंदोलन करने उतरे नेताओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे विवेक शून्य हो गए हैं। और देश को अराजकता में ढकेलने के षड़यंत्र में सहभागी होने से उन्होंने अपनी बची हुई विश्वसनीयता को भी खो दिया है। भ्रष्टाचार का समर्थन करने के लिए शुरू आंदोलन द्वारा आम जनता और सुरक्षा एजेंसियों पर दबाब बनाने के प्रयास को जनता ही गिरा देगी एवं कांग्रेस के विसर्जन के मार्ग को खोल देगी, ऐसा तंज भी श्री उपाध्ये ने कसा।

ये भी पढ़ें 

राजस्थान CM अशोक गहलोत के भाई के ठिकानों पर सीबीआई का छापा     

अग्निपथ योजना: 18 जून को बिहार बंद, सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेट    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें