31.5 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकिरीट सोमैया का उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप, तीन बार मारने की...

किरीट सोमैया का उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप, तीन बार मारने की कोशिश की     

Google News Follow

बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर शिवसैनिकों द्वारा उन हमला किये जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस पर सवाल उठाया है। मालूम हो कि खार थाना परिसर में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा हमला उस समय किया गया जब वे अमरावती की सांसद नवनीत राणा और वाडनेर के विधायक रवि राणा से मिलने पहुंचे थे। राणा दंपति मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान के बाद गिरफ्तार कर खार थाने ले जाया गया था।

इसके बाद किरीट सोमैया थाने राणा दंपति से मिलने पहुंचे थे लौटते समय शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कार पर हमला किया था। जब किरीट सोमैया की कार थाना परिसर से निकल रही थी, वहां मौजूद शिवसैनिकों ने उनके वाहन को रोकने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन्हें किनारे कर दिया और सोमैया की कार के लिए रास्ता बनाया। वहां मौजूद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उस पर पथराव किया। घटना में सोमैया की कार का शीशा टूट गया और किरीट सोमैया घायल हो गया।

 

किरीट सोमैया ने ऐलान किया था कि जब तक मुंबई पुलिस कमिश्नर नहीं आते और शिवसेना के गुंडों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो जाता, तब तक वह वाहन से नहीं उतरेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक फर्जी प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें यह कहा कि सिर्फ एक पत्थर फेंका गया। जबकि 70 से 80 शिवसैनिक मुझ पर हमला किया। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ‘क्या मुंबई पुलिस कमिश्नर उद्धव ठाकरे के चपरासी हैं?

राणा दंपति से किरीट सोमैया शनिवार को रात साढ़े नौ बजे दंपती से मिलने खार थाने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने खार थाना परिसर में एकत्रित होकर उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और  सोमैया कार में तोड़ फोड़ की। किरीट सोमैया ने उद्धव  ठाकरे पर आरोप लगाया कि उन्होंने मुझे तीन बार मारने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह तीसरा प्रयास है। इससे पहले, वाशिम पुणे और अब खार में मारने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़ें 

संजय राउत की धमकी: शिवसेना से उलझे तो 20 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ देंगे    

Maharashtra Power Crisis: सरकार का दावा, पर्याप्त कोयला- केंद्रीय मंत्री

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें