27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनाम का इनोसेंट वह गुनहगार कैसे करता था कोकीन की तस्करी, जानें

नाम का इनोसेंट वह गुनहगार कैसे करता था कोकीन की तस्करी, जानें

Google News Follow

मुंबई। इनोसेंट नाम का वह शख्स गुनहगार निकला। इस अंग्रेजी शब्द का मतलब होता है सीधा-सादा यानी भोला-भाला। लेकिन, उसके पास से 3.90 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद हुई है, जो 1 किलो 300 ग्राम है।

 बच्चों तक पहुंचाता था कोकीन: यह गुनहगार नाइजीरियाई है और उसे इस प्रकरण में मुंबई पुलिस एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने खार से धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार वह व्हाईट कॉलर्ड लोगों से लेकर किशोरवयीन बच्चों तक कोकीन पहुंचाने का काम करता था।
वाशी का निवासी: ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर मिलिंद भारंबे, अपर पुलिस कमिश्नर वीरेश प्रभू, डीसीपी दत्ता नलावडे और असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर संदीप काले के मार्गदर्शन में  एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट के संजय चव्हाण के नेतृत्व में असिस्टेंट इंस्पेक्टर सुशांत बंडगर, सुरेश भोये, शंकर पवले, राठोड, सौंदाणे, निमगिरे, मांढरे, खारे, राणे आदि की जांच टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। यह गुनहगार नवी मुंबई में वाशी के पाम बीच रोड परिसर का निवासी है।
मोहम्मद अली रोड पर बेचता है कपड़े: संजय चव्हाण के मुताबिक गुनहगार का पूरा नाम इनोसंट लॉरेंस है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताए अनुसार 2016 में भारत आने के बाद उसने मोहम्मद अली रोड पर कपड़ों का धंधा शुरू किया था। लेकिन इस धंधे की आड़ में उसके ड्रग्स की भी तस्करी किए जाने का रहस्योद्घाटन हुआ है। पुलिस उससे आगे तफ्तीश कर रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें