27.2 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai: कोरोना संकट काल में क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने बढ़ाए मदद...

Mumbai: कोरोना संकट काल में क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने बढ़ाए मदद के हाथ

लोगों की मदद को आगे आ रही सामाजिक संस्थाएं

Google News Follow

मुंबई। कोरोना संकट ने बहुत से लोगों के सामने आजीविका की समस्या खड़ी कर दी है। ऐसे में सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था तत्वावधान में अनिल निर्भय सिंह (समता बैंक) व संस्था के सदस्यो के सहयोग से कोरोना महामारी एवं लाकडाउन के चलते जरूरतमंद परिवारों को 500 पैकेट राशन का वितरण किया गया।
क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था के संस्थापक सदस्य सुधाकर सिंह विशेन ने बताया कि 500 जरूरतमंद परिवारों को लगभग 25 किलो का राशन किट वितरित किया जाएगा। शनिवार को 250 परिवारों को मुंबई भाजपा मुंबई प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, अनिल निर्भय सिंह, यच यन सिंह (प्रताप बैंक) वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, एडवोकेट विनोद सिंह, डॉ मंयक सिंह संदीप त्रिपाठी, प्रदिप सिंह, संदीप सिंह, राकेश सिंह की मौजूदगी में जानूपाडा वैभव नगर कांदिवली पूर्व मुम्बई में जरूरतमंदों को राशन किट दिया गया ।
श्री बिसेन ने कहा कि समाज के सभी लोग मिलकर अपने आस पास अपने दोस्तों पड़ोसियों से बात करें। उनको किसी वस्तु की कमी महसूस हो तो उनको सहायता अवश्य प्रदान करें। कुछ घरों में नन्हे बच्चे भी हैं। संकट की इस घड़ी में उनकी मदद को आगे आये। गौरतलब है कि संकट काल में सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंदों की मदद करने लगातार आगे आ रही हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें