30 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेट... तो खत्म हो जाएगा शिंदे गुट, ऐसा क्यों कहा एनसीपी नेता...

… तो खत्म हो जाएगा शिंदे गुट, ऐसा क्यों कहा एनसीपी नेता जयंत पाटिल? 

 एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों पर सिर्फ बीजेपी के कमल चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। इस वजह से शिंदे गुट का नामोनिशान मिट जाएगा।       

Google News Follow

Related

भाजपा अभी शिंदे गुट को सिर्फ 48 सीटें देने के लिए तैयार दिखती है। लेकिन चुनाव अभी एक साल दूर है। ऐसे में समझा जा सकता है की 288 सीटों पर बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा और उसके बाद शिंदे गुट को कुछ नहीं मिलेगा। यह बात प्रदेश एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कही है।

जयंत पाटिल आज राष्ट्रवादी भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में एक बार बीजेपी अकेले महाविकास अघाड़ी के सामने चुनाव लड़ ले उसके बाद शिंदे गुट के टीके रहने की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा स्थानीय दलों और राज्य स्तरीय दलों के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करती है। बीजेपी को लगता है कि उसका वोट ये पार्टियां खा जाएंगी, इसलिए बीजेपी ने हर राज्य में स्थानीय पार्टियों को खत्म करने का काम बेरोकटोक किया है।

पाटिल ने कहा कि शिंदे ग्रुप रहेगा या नहीं ये सवाल लोगों के मन में है और अगर रहता है तो बीजेपी सर्वे कर एकनाथ शिंदे को बताएगी कि घोषित 48 सीटों में से आपको 5-6 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। इसलिए हम बाकी जगहों पर एक अलग विकल्प देते हैं। जयंत पाटिल ने यह भी बताया कि आखिरी समय में ऐसी स्थिति पैदा होगी।

जयंत पाटिल ने कहा कि चुनाव अभी दूर है, विधानसभा की 48 सीटों पर शिंदे गुट का कब्जा है, जब चुनाव नजदीक होंगे, तो उनकी पार्टी को 5-6 सीटें मिलेंगी, और उनसे उस वक्त कहा जाएगा कि बाकी सभी सीटों पर बीजेपी के नाम पर चुनाव लड़ा जाए।

 ये भी पढ़ें

Mumbai में बागेश्वर बाबा के दरबार पर विवाद, Congress-BJP आमने-सामने

पायलट के उड़ान पर ब्रेक? कांग्रेस ने दिया “गहलोत फिर से” का संदेश

Umesh Pal Murder: बुर्का का दुरुपयोग? शाइस्ता का बन रहा स्केच    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें