28.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार

आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार

Google News Follow

मुंबई। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले को उनके आवास पर जाकर ”महाराष्ट्र भूषण” पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य के सांस्कृतिक मंत्री अमित देशमुख ने उनके घर जाकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान पा कर गदगद आशा भोसले ने कहा ”महाराष्ट्र भूषण” पुरस्कार यानी घर में मिला सम्मान है।  राज्य सरकार की तरफ से वर्ष 2021 का ”महाराष्ट्र भूषण” पुरस्कार वरिष्ठ गायिका आशा भोसले को प्रदान किया जाएगा। इसे लेकर सांस्कृतिक कार्यमंत्री अमित देशमुख ने गुरुवार सुबह वरिष्ठ गायिका के लोअर परेल स्थित उनके घर पर जाकर मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर संगीत निर्देशक राहुल रानडे और सांस्कृतिक मामलों के निदेशालय के अधिकारी उपस्थित थे।

देशमुख ने आशा भोसले को पुष्पगुच्छ, ”महाराष्ट्र भूषण” पुरस्कार घोषित करने का महाराष्ट्र सरकार का फैसला, आशा भोसले के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘सुवर्णरंग’ और महाराष्ट्र सरकार के मुखपत्र और सूचना और जनसंपर्क महासंचालनालय की तरफ से प्रकाशित ‘लोकराज्य’ की प्रति भेंट की। देशमुख ने कहा कि भारतरत्न लता मंगेशकर और ”महाराष्ट्र भूषण” पुरस्कार विजेता आशा भोसले संगीत क्षेत्र में एक चमत्कार और दिव्य शक्ति हैं। इस वजह से आशा भोसले को सर्वसम्मति से इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन महाराष्ट्र संगीत विश्वविद्यालय शुरु करना चाहती है, इसके लिए संगीत क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों से मदद ली जाएगी।

आशा भोसले ने कहा कि अभी तक अनेक पुरस्कार मिले हैं, इसके लिए मैं सभी की आभारी हूं, लेकिन महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार अलग है, इसकी वजह यह है कि मेरी मिट्टी ने मेरा सम्मान किया है। यह पुरस्कार घोषित होने का मतलब घर की तरफ से मेरा सम्मान होना है। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए वे राज्य सरकार की आभारी हैं। वरिष्ठ गायिका ने कहा कि राज्य में फिलहाल कोविड संकट टला नहीं है वहीं पिछले  सप्ताह चिपलून, सांगली, कोल्हापुर में भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने अनुरोध किया कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में आने के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया जाए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें