29 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविवा कॉलेज में नशामुक्ति सेमिनार, ढ़ाई सौ से अधिक छात्रों ने लिया...

विवा कॉलेज में नशामुक्ति सेमिनार, ढ़ाई सौ से अधिक छात्रों ने लिया भाग!

यह सेमिनार नशामुक्ति और आध्यात्मिक जागरण का एक सफल उदाहरण था, जिसने युवाओं को नशाखोरी से दूर रहकर सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Google News Follow

Related

विवा कॉलेज में अखिल विश्व गायत्री परिवार “युवा प्रज्ञा मंडल ट्रस्ट, नालासोपारा”,विवा कॉलेज लाइब्रेरी और एनएसएस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशाखोरी (व्यसनमुक्त) के खतरों के प्रति देश की युवा पीढ़ियों में जनजागृति और उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना था। इसके लिए विश्व प्रसिद्ध लेखक, दार्शनिक, युगदृष्टा, पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को प्रस्तुत किया गया।

नशा मुक्ति (व्यसनमुक्ति) कार्यक्रम का संचालन अंजली परांजपे, विवेक और संजय जायसवाल ने किया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ| ततपश्चात विवा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वी.एस.अडिगल, उपप्राचार्य डॉ. प्राजक्ता परांजपे और डॉ. दीपा वर्मा द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों और वक्ता डॉ. वरुण मानेक (एम.डी.एस) का स्वागत किया। इस सेमिनार में 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

यह सेमिनार नशामुक्ति और आध्यात्मिक जागरण का एक सफल उदाहरण था, जिसने युवाओं को नशाखोरी से दूर रहकर सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

बता दें कि विवा कॉलेज में व्यसनमुक्ति को लेकर आयोजित सेमिनार अपने तरह पहला व सफल कार्यक्रम रहा, जिसकी छात्रों और कॉलेज के गणमान्यों ने इसकी भूरि- भूरि सराहना की। कार्यक्रम के सफल समन्वयन के लिए डॉ. नागरत्ना पलोटी (ग्रंथपाल), डॉ. दीपा दलवी (एनएसएस अध्यक्ष) और कोमल पाटिल का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

संजय जायसवाल, अखिल विश्व गायत्री परिवार (युवा प्रज्ञा मंडल ट्रस्ट, नालासोपारा) के सदस्य ने गायत्री परिवार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और छात्रों को भविष्य में नशामुक्ति अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार में गायत्री परिवार के अन्य प्रमुख सदस्य डॉ. सी.आर. सरोज, उमाकांत मिश्रा, मनोज पांडे, विजय जायसवाल, चंदन जायसवाल और शिवम दुबे आदि गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-

​​​विनेश फोगाट के कांग्रेस में जाते ही बृजभूषण​ की ​तीखी​ आलोचना, पहलवानों के आंदोलन के पीछे…!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें