31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटओमीक्रॉन संकट: महाराष्ट्र सरकार केंद्र से डोज में अंतर कम करने करेगी...

ओमीक्रॉन संकट: महाराष्ट्र सरकार केंद्र से डोज में अंतर कम करने करेगी मांग  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

दक्षिण अफ्रीका में फैले कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन की दहशत दुनिया भर में है। इस वेरिएंट को लेकर भारत पूरी तरह से सतर्क को गया है। केंद्र सरकार नए वेरिएंट को लेकर कई तरह की गाइड लाइन जारी की है। वहीं, राज्य सरकारों को भी इसके खतरे से आगाह कर दिया है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए 12 देशों की उड़ाने रद्द करने की मांग करने वाली है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कैबिनेट की बैठक में सोमवार को कहा कि ओमीक्रॉन के खतरे के मद्देनजर 12 प्रभावित देशों की उड़ाने बंद कर दी जाएं। इसके अलावामहाराष्ट्र सरकार ने  कोरोना के डोज के अंतर को भी कम करने की मांग केंद्र सरकार से करने वाली है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सहित कई देश ओमीक्रॉन से प्रभावित है। जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि,” महाराष्ट्र सरकार केंद्र सरकार से दक्षिण अफ्रीका समेत 12 देशों से आने वाली उड़ानों को कैंसिल करने की अपील  करेगी। फ़िलहाल इन देशों से आने वाले यात्रियों की जांच और एकांतवास में भेज दिया जा रहा है। इसके बाद उनका दोबारा परीक्षण किया जाएगा।

इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना टीकाकरण की गति बढ़ाने पर जोर दे रही है। महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि दूसरी डोज का अंतर 8 सप्ताह के बजाय 4 सप्ताह करने की बात कही। इसके अलावा राज्य में स्कूलों को खोलने के लिए सरकार योजना पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें

15 सालों में बीएमसी के सिर्फ 57 रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर नजर रखने को लेकर PM से बात करेंगे CM

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,238फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें