36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटवैक्सीन के लिए चंदा जुटा रही महाराष्ट्र सरकार,उपमुख्यमंत्री की इमेज चमकाने खर्च...

वैक्सीन के लिए चंदा जुटा रही महाराष्ट्र सरकार,उपमुख्यमंत्री की इमेज चमकाने खर्च करेगी 6 करोड़

Google News Follow

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और विधायक राम कदम ने लगाया आरोप  

मुंबई। कोरोना टीका के लिए पैसा न होने और इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों से भी चंदा मांगने वाली ठाकरे सरकार उपमुख्यमंत्री अजित पवार की सोशल मीडिया पर छवि चमकने के लिए 6 करोड़ खर्च करेगी। सोशल मीडिया सम्भालने के लिए एजेंसी नियुक्ति करने शासनादेश जारी किया गया है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता विधायक राम कदम ने यह आरोप लगाया है।
कदम ने शासनादेश की कॉपी जारी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार उपमुख्यमंत्री के सोशल मीडिया खातों के लिये 6 करोड़ खर्च करने जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि इस सरकार की प्राथमिकता क्या है। वैक्सीनेशन के लिये पैसे नहीं पर खुद की वाहवाही पर करोड़ो रूपये खर्च किये जा रहे है।

 उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान ही मंत्रियों के बंगलों के नवीनीकरण और उनके लिए नई गाड़िया खरीदने पर करोड़ो रूपये खर्च कर दिए गए। सरकार कहती है टीका खरीदने के लिए हमारे पास पैसे नहीं है।
इसके लिए जारी शासनादेश के मुताबिक राज्यभर में जिलास्तर पर सोशल मीडिया संभालने के लिए लोगों को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए 20201-22 वित्त वर्ष के वास्ते 5 करोड़ 98 लाख 2 हजार 400 रुपए खर्च तय किया गया है। उपमुख्यमंत्री सचिवालय के लिए सूचना व जनसंपर्क विभाग आउटसोर्स एजेंसी नियुक्ति करेगी।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें