29 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोरेगांव भीमा स्मारक का होगा सौंदर्यीकरण 

कोरेगांव भीमा स्मारक का होगा सौंदर्यीकरण 

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि पुणे जिले में कोरेगांव भीमा स्मारक के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसकी रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। जिसकी  रिपोर्ट दो महीने में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर को भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाने को कहा गया है। धनंजय मुंडे ने कहा कि परिसर के सौंदर्यीकरण और विकास का कार्य सामाजिक न्याय विभाग को सौंपा गया है। बता दें कि हर साल 1 जनवरी को कोरेगांव भीमा में भारी संख्या में लोग विजय स्तम्भ के दर्शन के लिए आते हैं। 2018 में कोरेगांव भीमा के विजय स्तम्भ के दर्शन के दौरान हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा कई लोग घायल हो गए थे।

इधर, महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने शुक्रवार को विधानमंडल सचिव से कहा कि बीजेपी के 12 विधायकों के निलंबन मामले में सुप्रीम कोर्ट की नोटिस का जवाब न दें। बता दें कि भास्कर जाधव के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार के मामले में बीजेपी के 12 विधायकों को इस साल 5 जुलाई को निलंबित कर दिया गया था।

वहीं, इस मामले में बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि सरकार 12 मतदाताओं को निलंबित रखकर विधानसभा स्पीकर का चुनाव कैसे करा सकती है।निलंबित सदस्यों में आशीष शेलार, संजय कुटे, गिरीश महाजन, अतुल भातखलकर, अभिमन्यु पवार, पराग अलवनी, योगेश सागर, जय कुमार रावल, हरीश पिंपले, राम सतपुते, बंटी
भंगड़िया और नारायण कुचे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें 

भाजपा के नक्शे कदम पर कांग्रेस, बनाया उत्तर भारतीय सेल  

विस अध्यक्ष चुनाव से पहले रद्द हो भाजपा विधायकों का निलंबन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,262फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें