​पुणे-सोलापुर हाईवे पर भीषण ​सड़क दुर्घटना:​ ​पलटी ट्रैवल बस; ट्रैफिक ​रुका​!​

एक निजी बस भीषण ​दुर्घटना​ में ट्रैवल बस के पलटने की घटना प्रकाश में आयी है, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं​|​​ घटना बीती रात 24 अप्रैल 2023 की रात नौ बजे की है।

​पुणे-सोलापुर हाईवे पर भीषण ​सड़क दुर्घटना:​ ​पलटी ट्रैवल बस; ट्रैफिक ​रुका​!​

Horrific road accident on Pune-Solapur highway: Travel bus overturned, traffic halted!

पुणे-सोलापुर हाईवे पर एक निजी बस भीषण दुर्घटना​ में ट्रैवल बस के पलटने की घटना प्रकाश में आयी है, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं|​​ घटना बीती रात 24 अप्रैल 2023 की रात नौ बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक पुणे से सोलापुर के रास्ते तेलंगाना जा रही एक निजी ट्रैवल बस के पलट ​गयी है|​​ प्रारंभिक जानकारी मिली है कि बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार हैं। इस​ घटना से​ यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
​​
दुर्घटना​ ​की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। पुणे-सोलापुर हाईवे पर पुणे से सोलापुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक ठप हो गया है|​​ बस को ढाबे के पास रोक दिया गया। ढाबे पर खाना खाने के बाद सभी बस में लौट गए। उसके बाद बस को कोई और चला रहा था।
​इस दौरान ​बस की​ गति काफी​ तेज थी। ​अन्तोगत्वा ​मुंबई से तेलंगाना जा रही यह तेज रफ्तार बस पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के​ अनुसार​ बस सवारियों से खचाखच भरी थी। इस हादसे में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्री मौके पर हैं।
​यह भी पढ़ें-​

बिहार-मध्य प्रदेश में फिर PFI सक्रिय?, एनआईए का बड़ा एक्शन 

Exit mobile version