अंदमान-निकोबार द्वीप के समुद्र में क्रैश-लैंड हुआ पवन हंस का हेलिकॉप्टर

हेलिकॉप्टर में सवार सभी सात लोग सुरक्षित बचाए गए

अंदमान-निकोबार द्वीप के समुद्र में क्रैश-लैंड हुआ पवन हंस का हेलिकॉप्टर

Pawan Hans helicopter crash-lands in the sea off Andaman and Nicobar Islands

अंडमान में हेलिकॉप्टर दुर्घटना की खबर सामने आई है। राहत की बात यह है कि हेलिकॉप्टर के चालक दल सहित सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर को समुद्र में क्रैश-लैंडिंग करनी पड़ी। मंगलवार (24 फरवरी) की सुबह अंडमान में पवन हंस का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी खराबी आने से पायलट को समुद्र में क्रैश-लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है, जिनमें दो चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं।

सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रिपोर्ट के अनुसार, हेलिकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहा था। उड़ान के कुछ समय बाद ही पायलट को तकनीकी समस्या का पता चला, जिसके बाद समुद्र में लैंडिंग ही एकमात्र विकल्प बचा। पवन हंस के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। लैंडिंग बहुत कम समय में कराई गई, जिससे सभी लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।

बता दें की, पवन हंस देश की सबसे बड़ी सरकारी हेलिकॉप्टर सेवा कंपनी है, जो दूरदराज के क्षेत्रों में परिवहन सुविधा प्रदान करती है। राजनेता भी इन सेवाओं का उपयोग करते हैं। कंपनी की स्थापना 1985 में हुई थी और इसका उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना है।

इसी बीच, सोमवार को चतरा में एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। यह एंबुलेंस रांची के 41 वर्षीय मरीज संजय कुमार को उपचार के लिए दिल्ली ले जा रही थी। DGCA के अनुसार, विमान ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी और 7:34 बजे एटीसी से संपर्क टूट गया। बाद में विमान चतरा जिले के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त पाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है और विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी।

यह भी पढ़े:

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा की कनाडाई नागरिकता होगी रद्द

कर्नाटक: उद्घाटन का निमंत्रण ईमेल से मिलने पर नाराज हुए कांग्रेस विधायक; कंपनी की बिजली काटने के दी धमकी

रुक गए ट्रंप के अवैध टैरिफ; लेकिन आयातकों को रिफंड के लिए सालों तक करना होगा इंतजार

Exit mobile version