29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटचीन के शांक्सी में कोयला खदान में बड़ा गैस विस्फोट, 82 मजदूरों...

चीन के शांक्सी में कोयला खदान में बड़ा गैस विस्फोट, 82 मजदूरों की मौत

हादसे के समय भूमिगत काम कर रहे थे 247 श्रमिक, खदान प्रबंधन के अधिकारियों को हिरासत में लिया गया

Google News Follow

चीन के उत्तरी शांक्सी प्रांत में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 82 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार (22 मई) शाम लगभग 7:30 बजे चांगझी शहर के किनयुआन काउंटी स्थित लिउशेन्यू कोयला खदान में हुआ। विस्फोट के समय खदान के अंदर लगभग 247 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और कई श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के प्रभाव के कारण मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती गई।

यह कोयला खदान टोंगझोउ ग्रुप के स्वामित्व में बताई जा रही है। घटना के बाद खदान संचालन से जुड़े अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा मानकों में संभावित लापरवाही की आशंका जताई है।

शांक्सी प्रांत चीन का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक क्षेत्र माना जाता है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए हैं, फिर भी यहां खनन दुर्घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से घायलों के बेहतर उपचार और फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा है।

स्थानीय प्रशासन और बचाव एजेंसियां अभी भी घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटी हुई हैं। कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के खनन क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाएं सुरक्षा व्यवस्थाओं और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। सरकार ने इस हादसे के बाद खदानों में सुरक्षा जांच और सख्त करने के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें:

अज्ञातों द्वारा निपटाए आतंकी हमजा बुरहान के जनाजे में शामिल हुए हिजबुल और अल-बद्र के टॉप आतंकी

पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा, इस महीने तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम

भारतीय निजी कंपनियों को PSLV की तकनीक हस्तांतरित करने के लिए तैयार IN-SPACe

हिंदुओ के खिलाफ दंगों के 7 मामलों सहित 52 अपराधिक मामलों को वापस लेगी कांग्रेस सरकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें